फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   patients started having trouble breathing due to blockage in oxygen pipeline

लोकबंधु अस्पताल: आधी रात कोविड मरीजों का ऑक्सीजन लेवल 50-55 पर आया, मची अफरातफरी

Mon, 21 Sep 2020 12:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Sep 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
patients started having trouble breathing due to blockage in oxygen pipeline
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : sociol media

लोकबंधु अस्पताल के कोविड वार्ड में शनिवार आधी रात ऑक्सीजन पाइपलाइन में रुकावट आने से मरीजों की सांसें उखड़ने लगीं। आननफानन सिलेंडर लगाकर ऑक्सीजन दी गई, इसके बाद मरीजों की जान में जान आई। रात में ही अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराई गई।

विज्ञापन


कोविड वार्ड में पाइपलाइन से गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन दी जाती है। इसके लिए ऑक्सीजन प्लांट से लेकर वार्ड में हर बेड तक पाइपलाइन बिछाई गई है। शनिवार रात करीब एक बजे ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों की सांसें उखड़ने लगीं। आईसीयू में मौजूद पांच मरीजों का ऑक्सीजन लेवल अचानक गिरने लगा।
विज्ञापन


कुछ का आक्सीजन लेवल 50-55 पर आ गया। यह देख वहां मौजूद डॉक्टर व कर्मचारियों में हलचल मच गई। चिकित्सकों व कर्मचारियों ने तत्काल सिलेंडर लगाकर मरीजों को ऑक्सीजन देना शुरू किया। करीब घंटेभर बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधा आने की सूचना मिलते ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिता यादव सहित अन्य उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। ऑक्सीजन प्लांट से लेकर पाइपलाइन तक की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन आपूर्ति में आई बाधा की होगी जांच

सीएमओ कार्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि लोकबंधु अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति कुछ पल के लिए प्रभावित होने की जानकारी मिली है, लेकिन इमरजेंसी के लिए रखे गए ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिये मरीजों को राहत दी गई। इससे कोई मरीज प्रभावित नहीं होने की जानकारी मिली है। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। देखा जाएगा कि किन परिस्थितियों में आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

राजधानी में नहीं ऑक्सीजन की किल्लत
एफएसडीए के निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली सभी फर्म को निर्देशित किया गया है कि पहले अस्पतालों को आपूर्ति दी जाए, इसके बाद काॅमर्शियल में इस्तेमाल किया जाए। रोजाना मॉनिटरिंग भी की जा रही है। बड़े अस्पतालों में सेंट्रल ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है।

इसके जरिये वार्ड तक ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। सिर्फ इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर इस्तेमाल होते हैं। छोटे अस्पतालों में सिलेंडर के जरिये ऑक्सीजन की जरूरत पूरी की जाती है। किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की शिकायत नहीं मिली है।

दुरुस्त करा ली गई व्यवस्था
ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधा के बाद जांच की गई। नोजल में कुछ रुकावट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। सिलेंडर से मरीजों को ऑक्सीजन दी गई। मरीज को कोई नुकसान नहीं हुआ। पाइपलाइन जांच कर सभी नोजल को भी दुरुस्त कर लिया गया है। - डॉ. अमिता यादव, चिकित्सा अधीक्षक, लोकबंधु अस्पताल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed