{"_id":"6a7104c7c03b55601e0e0b59","slug":"patients-at-the-cancer-institute-will-get-new-facilities-lucknow-news-c-13-lko1096-1859180-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैंसर संस्थान में मरीजाें को मिलेंगी नई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैंसर संस्थान में मरीजाें को मिलेंगी नई सुविधाएं
विज्ञापन
कैंसर संस्थान।
लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में डिजिटल पीईटी-सीटी स्कैन, साइबरनाइफ जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं जल्द शुरू होंगी। इससे कैंसर की समय पर और सटीक पहचान हो सकेगी। बीमारी की सही स्टेज का पता लगाने में मदद मिलेगी। बिना बड़े ऑपरेशन के कई जटिल मरीजों का इलाज संभव होगा। इसे लेकर सोमवार का को अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष व सचिव नेहा शर्मा ने कैंसर संस्थान का निरीक्षण किया।
अपर मुख्य सचिव ने न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग, साइबरनाइफ सिस्टम, ट्रीटमेंट प्लानिंग रूम और निर्माणाधीन टोमोथेरेपी परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कर मरीजों के लिए जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने कहा कि पीईटी-सीटी, साइबरनाइफ और टोमोथेरेपी जैसी सुविधाएं शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश के कैंसर मरीजों को प्रदेश में ही विश्वस्तरीय, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध इलाज मिल सकेगा।
संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि डिजिटल पीईटी-सीटी स्कैन शुरू होने से मरीजों को कैंसर की सटीक जांच होगी। इससे बीमारी की पहचान, स्टेजिंग, इलाज के प्रभाव और दोबारा कैंसर होने की समय रहते जानकारी देने में मदद करेगी। पीपीपी मॉडल पर निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। साइबरनाइफ परियोजना का कार्य पूरा हो चुका है।