फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   patient would be transferred by ambulance.

108 एंबुलेंस से दूसरे जिले भी ले जा सकेंगे मरीज

Thu, 13 Nov 2014 01:47 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Nov 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
patient would be transferred by ambulance.

अब जरूरी होने पर 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा से मरीज एक जिले से दूसरे जिले में भी लाए जा सकेंगे।

विज्ञापन


आकस्मिक परिस्थितियों में गंभीर रोगियों को डॉक्टर की सलाह पर 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा से दूसरे जिले के उच्च चिकित्सा संस्थान में ले जाया जा सकेगा।

मरीज को दूसरे जिले में भेजने का अधिकार मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जैसे जिलास्तरीय अधिकारियों को ही होगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

सरकार के इस फैसले के बाद दूर-दराज जिलों के मरीजों को जरूरत पड़ने पर महानगरों के बड़े अस्पतालों में एंबुलेंस से मुफ्त में लाया जा सकेगा।

आकस्मिक परिस्थितियों में गंभीर रोगियों को राजकीय अस्पतालों में पहुंचाने के लिए 108 समाजवादी स्वास्थ्य सेवा के तहत 988 एंबुलेंस चलाई जा रही हैं। अभी तक 108 एंबुलेंस सेवा जिले की सीमा तक ही सीमित है।

यानी बाराबंकी, गोंडा, बहराइच आदि छोटे जिलों के मरीजों को यदि लखनऊ के अस्पताल में रेफर किया जाता है तो यह एंबुलेंस सेवा अपने जिले की सीमा तक ही मरीजों को ला पाती है।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे जिले की एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में कई बार मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने इस नियम में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 108 समाजवादी स्वास्थ्य सेवा का संचालन करने वाली निजी कंपनी से संशोधित मैनेजमेंट एग्रीमेंट किया जाएगा जिसके तहत वह अंतर्जनपदीय एंबुलेंस सेवा भी मुहैया कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed