फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patholes of roads will be filled in next two months.

दो महीने चलेगा अभियान: यूपी में 63111 किमी सड़कों के भरे जाएंगे गड्ढे, खर्च होंगे 283 करोड़ रुपये

Wed, 15 Sep 2021 11:10 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Sep 2021 11:10 AM IST
सार

यूपी में सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। यह अभियान दो महीने तक चलेगा। इसमें करीब 283 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन
Patholes of roads will be filled in next two months.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण विभाग ने कुल 63111 किमी लंबी सड़कों के गड्ढे भरने की कार्ययोजना तैयार की है। इस पर 283 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 15 सितंबर से अगले दो महीने तक यह अभियान चलेगा। दो बार सत्यापन पखवाड़ा भी चलाया जाएगा।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष राकेश सक्सेना ने बताया कि 15 से 30 अक्तूबर तक और फिर 15 से 30 नवंबर तक गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत हुए कामों का सत्यापन कराया जाएगा। यह सत्यापन पीडब्ल्यूडी मुख्यालय और स्थानीय जिला प्रशासन की टीमों के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन


शासन के अधिकारी भी सत्यापन के लिए मौका मुआयना करेंगे। जो कमियां मिलेंगी, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के लिए कहा जाएगा। इसके बावजूद अगर सड़कों में गड्ढे मिलते हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब और कितनी लंबी सड़कों के भरे गए गड्ढे
वर्ष -- लंबाई -- राशि
2017-18 -- 48301 किमी -- 403 करोड़ रुपये
2018-19 -- 44376 किमी -- 196 करोड़ रुपये
2019-20 -- 53273 किमी -- 180 करोड़ रुपये
2020-21 -- 56799 किमी -- 243 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed