{"_id":"620427157aa38e3dcc28c3bf","slug":"paste-political-stikar-on-the-back-of-muslim-lady-lucknow-news-lko6171407174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्का पहने जा रही महिला की पीठ पर चिपकाया पार्टी का स्टीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुर्का पहने जा रही महिला की पीठ पर चिपकाया पार्टी का स्टीकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। विधानसभा चुनाव के प्रचार में लगे नेताओं के समर्थक अशोभनीय हरकतें करते नजर आ रहे हैं। बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ जिसमें एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता प्रत्याशी का प्रचार करते हुए जाते दिख रहे हैं। इसी बीच एक कार्यकर्ता ने सामने से बुर्का पहने जा रही महिला की पीठ पर स्टीकर चिपका दिया। महिला को अहसास हुआ तो वह पलटी। इस पर एक कार्यकर्ता ने हाथ पर मारा और आगे बढ़ गया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा ने जांच शुरू कर दी।
विधानसभा चुनाव में लखनऊ में 23 फरवरी को मतदान होना है। प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। प्रचार में समर्थक व पार्टी के कार्यकर्ता जुट गए हैं। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें लाल टोपी लगाए कुछ कार्यकर्ता व समर्थक प्रत्याशी के लिए वोट मांगते दिखे। इसी बीच सबसे आगे चल रहे कार्यकर्ता ने सामने से बुर्का पहनकर जा रही महिला की पीठ पर स्टीकर चिपका दिया। किसी अनजान द्वारा हरकत किए जाने का अहसास होने पर महिला पलटी तो कार्यकर्ता उसकी हाथ पर थपकी मारता हुआ आगे बढ़ गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। शुरूआती जांच में पता चला है कि वीडियो ठाकुरगंज इलाके का है। जानकारी जब पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई तो महिला व स्टीकर चिपकाने वाले कार्यकर्ता की तलाश शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों के नाम पता हासिल हो गए हैं। डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के मुताबिक, वीडियो की जांच की जा रही है। वहीं महिला और आरोपी युवक को बुलाया जाएगा। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दी सफाई, कहा- मजाक कर रहे थे
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसे कई लोगों ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। जानकारी होने के बाद बुधवार देर शाम महिला व युवक सामने आए। अपनी सफाई का एक वीडियो भी बनाया जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसमें महिला ने खुद का नाम शब्बो बताया। उसने कहा कि वह अंबरगंज वार्ड की अध्यक्ष है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है। जिस युवक ने उसकी पीठ पर स्टीकर लगाया है, वह उसका छोटा भाई जैनुल है। दोनों में मजाक चल रहा था। तीन-चार दिन पहले उसने जैनुल से मजाक किया था। आज उसे मौका मिला तो उसने कर दिया। कहा कि इस मामले की सही से जांच हो ताकि इस तरह से भाई-बहन के रिश्ते को बदनाम करने की साजिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।