फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   passport officer vikas mishra transferred

धर्म के नाम पर अपमान: पासपोर्ट अधिकारी का तबादला, दंपती को मिला पासपोर्ट

Thu, 21 Jun 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Jun 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
passport officer vikas mishra transferred
तन्वी को पासपोर्ट सौंपते रीजनल पासपोर्ट अधिकारी

लखनऊ के रतन स्क्वायर स्थित पासपोर्ट ऑफिस में तन्वी सेठ और उनके पति अनस सिद्दीकी से हुई बदसलूकी के मामले में कार्रवाई करते हुए रीजन पासपोर्ट अधिकारी ने आरोपी विकास मिश्रा का ट्रांसफर कर दिया, साथ ही घटना पर उनसे जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को मामले पर सफाई देते हुए रीजनल पासपोर्ट अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि पुराने मैनुअल के हिसाब से पासपोर्ट में पति या पत्नी का नाम जुड़वाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट देना होता था।
विज्ञापन


संभव हो विकास मिश्रा को इस संबंध में जानकारी न हो, इसलिए यह स्थित पैदा हुई। फिलहाल तन्वी सेठ और अनस सिद्दीकी को उनके पासपोर्ट दे दिए गए हैं। आरोपी अधिकारी विकास मिश्रा का ट्रांसफर करने के साथ घटना पर जवाब मांगा गया है। ऐसा दोबारा न हो इसलिए सभी पासपोर्ट अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को पासपोर्ट रिन्यू कराने गई तन्वी सेठ से पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा ने मुस्लिम से शादी करने पर बदसलूकी की थी। विकास मिश्रा ने तन्वी सेठ को अपना नाम बदलवाकर आने को कहा था। इस मामले की शिकायत तन्वी ने ट्वीटर के जरिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की थी। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट रीजनल कार्यालय पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी थी।

यह था पूरा मामला

passport officer vikas mishra transferred
तन्वी सेठ और अनस सिद्दीकी
तन्वी के मुताबिक, उन्होंने और उनके पति अनस सिद्दीकी ने पासपोर्ट के लिए समस्त जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन किया था। पति का पासपोर्ट रीन्यू होना था। उन्हें रतन स्क्वायर स्थित पासपोर्ट ऑफिस में अपॉइंटमेंट दिया गया। वे समय पर पहुंचीं, सभी काउंटर पर क्लीयरेंस मिलने के बाद उन्हें सी5 काउंटर पर बुलाया गया जहां विकास मिश्रा बैठे थे। उन्होंने दस्तावेज जांचते हुए आश्चर्य जताया कि अनस सिद्दीकी की पत्नी का नाम तन्वी सेठ कैसे हो सकता है?

तन्वी के अनुसार उन्होंने कहा कि ‘शादी के बाद नाम बदलें या नहीं, यह उनकी मर्जी पर है। वे 12 साल से शादीशुदा हैं और नाम नहीं बदला है। सभी दस्तावेज उनके तन्वी नाम पर ही हैं। ऐसा कोई कानून नहीं है कि शादी के बाद लड़की को उसका नाम बदलना ही होगा।’ इस पर मिश्रा ने उन्हें कहा कि शादी के बाद नाम बदलवाना उनकी ड्यूटी थी, हर लड़की को यह करना पड़ता है। तन्वी के अनुसार वे काफी देर तेज आवाज में अभद्रता से बहस करते रहे। इससे आसपास के लोग भी तमाशा देखने लगे और उन्हें बहुत असहज महसूस हुआ। मिश्रा ने उन्हें एपीओ ऑफिस जाने के लिए कहा।

एपीओ ने कहा समस्या नहीं

तन्वी के अनुसार एपीओ ऑफिस के अधिकारियों ने उनके दस्तावेज देखकर कहा कि पासपोर्ट बनने में कोई समस्या नहीं है। बल्कि यह भी कहा कि मिश्रा के खराब व्यवहार की पहले भी कई शिकायतें आई हैं, वे इसके लिए माफी चाहते हैं। इसी दौरान उनके पति यहां पहुंचे और बताया कि उनका भी आवेदन रुका हुआ है क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम का उल्लेख किया है। उन्हें भी कहा गया है कि तन्वी के सभी दस्तावेजों में उनका मुस्लिम नाम रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed