फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passport dispute: Tanvi may be issued notice today

पासपोर्ट विवाद : तन्वी को आज जारी हो सकता है नोटिस 

Mon, 02 Jul 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Passport dispute: Tanvi may be issued notice today

तन्वी सेठ पासपोर्ट प्रकरण में सोमवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से नोटिस जारी हो सकता है। पासपोर्ट कार्यालय खुलने पर कार्रवाई की उम्मीद जगी है। हालांकि, अधिकारी अब भी विदेश मंत्रालय से आदेश मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, बीती 26 जून को तन्वी सेठ ने तत्कालीन सहायक पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा के व्यवहार को लेकर ट्विटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को शिकायत कर दी थी। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी ने लखनऊ के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा को फोन कर यह मामला तत्काल निस्तारित करने को कहा। इसके एक घंटे के भीतर ही तन्वी और उसके पति अनस सिद्दीकी का पासपोर्ट जारी कर दिया गया। बाद में जब दोनों के पते का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया तो रिपोर्ट प्रतिकूल मिली तो क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा बैकफुट पर आ गए।
विज्ञापन


पीयूष पिछले सप्ताह सिर्फ शुक्रवार को ही ड्यूटी पर थे, तबसे तन्वी व अनस को नोटिस जारी होने का इंतजार हो रहा है। अब सोमवार को पासपोर्ट कार्यालय खुलेगा तो नोटिस जारी करने के लिए अधिकारियों पर दबाव रहेगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed