फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passers-by experienced eye irritation and difficulty breathing

Lucknow News: राहगीरों को हुई आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी

Fri, 02 Jan 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Passers-by experienced eye irritation and difficulty breathing
लखनऊ। नए साल पर एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के निकलने से शहर में शोर और धुएं का दबाव बढ़ गया। हवा में डीजल और पेट्रोल की महक घुल गई। आंखों में जलन के साथ राहगीरों का दम फूलने लगा। देखते ही देखते हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के आंकड़ों में हालात संतोषजनक बताए जा रहे हैं। देर शाम तक जहरीले धुएं के कारण लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायतें सामने आईं। अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ऑरेंज श्रेणी में पहुंच गया।
विज्ञापन






रुक नहीं रही आंकड़ों की बाजीगरी

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में ज्यादातर जगहों की हवा दुरुस्त बताई गई। गोमतीनगर और कुकरैल की हवा को हरे श्रेणी में बताया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आंकड़ों पर नियंत्रण किया जा रहा है। वास्तविक एक्यूआई सरकारी आंकड़ों से कहीं ज्यादा है। लोगों ने शहर के अधिक से अधिक इलाकों में नए और सटीक एक्यूआई मॉनिटरिंग सेंटर लगाए जाने की मांग दोहराई। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जेपी मौर्या का कहना है कि वायु गुणवत्ता मापक मशीनों के आंकड़े सही हैं। गोमतीनगर की हवा के हरे श्रेणी में होने की बात है तो यह पिछले 24 घंटे का औसत आंकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े
गोमतीनगर- 96 - हरा- अच्छा

कुकरैल- 82- हरा - अच्छा

बीबीएयू- 107- पीला- औसत

लालबाग- 240- ऑरेंज- खराब

तालकटोरा- 237- ऑरेंज- खराब

अलीगंज -208 ऑरेंज- खराब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed