{"_id":"686598ac7ef7dca79e0b0616","slug":"passengers-travelling-in-trouble-ignoring-the-claims-lucknow-news-c-13-knp1002-1275993-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दावे दर किनार, परेशानी में सफर कर रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दावे दर किनार, परेशानी में सफर कर रहे यात्री
विज्ञापन
ट्रेनों में भीड़।
लखनऊ। आरक्षित श्रेणी के टिकटों की बुकिंग और वेटिंग टिकटों को लेकर रेलवे प्रशासन ने दावा किया था कि इससे यात्रियों को सुविधा होगी, लेकिन तमाम दावों के बाद भी रेलवे का सफर यात्रियों के लिए आसान नहीं हो पा रहा है। कई ट्रेनों में तत्काल की सीटें रिग्रेट शो होने के कारण बुकिंग काउंटर पर पहुंचे यात्रियों को जहां खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बुधवार चारबाग स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों का यही हाल रहा। बुधवार महामना एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, कैफियात, वैशाली एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस समेत अधिकांश ट्रेनों में तत्काल टिकट सुबह से ही रिग्रेट शो होता रहा। (माई सिटी रिपोर्टर)
कई ट्रेनें लेट होने से यात्री हुए परेशान
बांद्रा एक्सप्रेस (15067) को लखनऊ 2:00 बजे पहुंचना था जो 28 मिनट देरी से पहुंची। वहीं गंगा-सतलज (13308) ट्रेन के लखनऊ आने का समय 10:30 बजे था, लेकिन यह ट्रेन 1:14 बजे पहुंची। इनके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी लेट हुईं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी हुई।