फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   passengers stranded at amausi airport overnight

अमौसी एयरपोर्ट पर रात भर फंसे रहे यात्री, हंगामा

Sat, 18 Jul 2020 05:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Jul 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
passengers stranded at amausi airport overnight
बढ़ते ट्रैफिक और अव्यवस्थाओं से हुई दिक्कत - फोटो : amar ujala
विदेशों से गुरुवार रात अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को दो घंटे फ्लाइट में ही बैठाए रखा गया। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग, इमीग्रेशन, कस्टम सहित अन्य जांचों में घंटों समय लग जाने से नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। आलम यह रहा कि रात में पहुंची फ्लाइट के यात्री सुबह एयरपोर्ट से बाहर निकल सके। 
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर वंदे भारत मिशन के तहत गुरुवार रात आधा दर्जन से अधिक विमान दुबई, जेद्दा, रस अल खेमाह से यात्रियों को लेकर आए। दुबई की फ्लाइट से आए यात्रियों ने बताया कि ट्रैफिक अधिक होने से विमानों को टैक्सी वे पर ही खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद विमान से यात्रियों को उतारने में दो से ढाई घंटे लग गए। इसके बाद इमीग्रेशन काउंटर पर घंटों का समय लग गया। इससे परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत की तो कोरोना की गाइडलाइन का हवाला दिया गया। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट से निकलने में सुबह हो गई। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी-वे पर फंसे रहे विमान

वंदे भारत मिशन के तहत दुबई, जेद्दा, मस्कट सहित खाड़ी देशों से आने वाले अन्य विमानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे एयर ट्रैफिक भी बढ़ रहा है। गुरुवार रात दुबई से आने वाली फ्लाई फ्लाइट को लैंडिंग से पहले एयरपोर्ट के ऊपर कई चक्कर लगाने पड़े। जब रनवे खाली हुआ तो विमान को लैंडिंग की अनुमति दी गई। 

आधे-आधे घंटे में आईं फ्लाइटें
दो फ्लाइटों के बीच करीब दो घंटे का अंतर रखना जरूरी है। इसके साथ ही इमिग्रेशन से लेकर कस्टम और थर्मल स्क्रीनिंग में भी समय लगता है। ऐसे में एक के बाद एक आधे-आधे घंटे में उड़ानें आने से दिक्कत हुई। - एके शर्मा, अमौसी एयरपोर्ट डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed