फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passengers are not able to avail the benefit of escalator and lift

Lucknow News: यात्रियों को नहीं मिल पा रहा एस्केलेटर, लिफ्ट का फायदा

Mon, 24 Jun 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Passengers are not able to avail the benefit of escalator and lift
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट और एस्केलेटर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वजह यह कि आए दिन दोनों सुविधाएं बंद रहती हैं। इधर तीन दिन से पूरी तरह सुविधा ठप है, जिससे यात्रियों को लंबा चक्कर लगाकर पैदल पुल की सीढि़यां चढ़नी पड़ रही हैं। कई यात्री तो रेलवे ट्रैक पार कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। दूसरी तरफ अवर अभियंता ने कोई खराबी होने से इन्कार किया। कहा कि विद्युत कटौती के चलते समस्या आ रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बदलने के लिए दो पैदल पुल बने हैं। प्लेटफार्म पर पहुंचने के मुख्य प्रवेश द्वार से दोनों पैदल पुल की दूरी अधिक है। इनमें से एक पैदल पुल पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को पैदल पुल जाने के लिए ज्यादा तकलीफ न उठानी पड़े। स्वचालित सीढि़यां (एस्केलेटर) प्लेटफार्म नंबर एक पर लगाई गई हैं, जिनमें एक सीढ़ी ऊपर चढ़ने और दूसरी सीढ़ी नीचे उतरने के लिए है। प्लेटफार्म नंबर एक और दो-तीन पर लिफ्ट सुविधा है। दोनों ही सुविधाएं करीब डेढ़ महीने पहले यात्रियों के लिए शुरू करा दी गईं, लेकिन शुरुआत से ही सुविधाओं का लाभ यात्रियों को समुचित रूप से नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार से एस्केलेटर और लिफ्ट दोनों सुविधाएं पूरी तरह से ठप हैं। यात्री एस्केलेटर पर जाते हैं, लेकिन सीढि़यां नहीं चलतीं तो पैदल ही पुल पर चढ़ जाते हैं। यही हाल लिफ्ट का है, जहां यात्री जाने के बाद उलटे पैर वापस लौटते हैं और सीढि़यां चढ़ने को मजबूर हो जाते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग या दिव्यांग यात्रियों को होती है। भारी बैग लेकर सफर करने वाले यात्री भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री परमजीत सिंह, अमरनाथ गुप्ता, सिमरन, हंस कुमार ने बताया कि लिफ्ट और एस्केलेटर आए दिन बंद रहते हैं। उधर, रेलवे के विद्युत अवर अभियंता एसएम मीणा ने बताया कि विद्युत कटौती बहुत ज्यादा हो रही है, जिससे दोनों सुविधाएं बाधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed