{"_id":"68b926b8bdcc813815000a01","slug":"passenger-travelled-without-tickets-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1368548-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बस में बगैर टिकट यात्रियों को सफर कराना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बस में बगैर टिकट यात्रियों को सफर कराना पड़ा महंगा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरबाग डिपो की बस का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कैसरबाग डिपो की बस में चार यात्रियों को बेटिकट सफर करवाना कंडक्टर को महंगा पड़ा। उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। हालांकि कंडक्टर ने सफाई में कहा है कि मशीन के काम नहीं करने से टिकट नहीं बन सके हैं। मामला डिपो की बस संख्या यूपी 33 एटी 3104 का है। यह बस बीती 21 अगस्त को महिगंवा से कैसरबाग आ रही थी। कंडक्टर दुर्गा प्रसाद शुक्ला के अनुसार इस बीच पहाड़पुर में चार सवारियां बस में चढ़ीं। वह टिकट मशीन को ऑन करते रहे, लेकिन मशीन चालू नहीं हुई। इसी बीच चेकिंग स्टॉफ आ गया और चारों यात्रियों को बेटिकट पाया। मामले में परिवहन निगम मुख्यालय ने कंडक्टर से जवाब मांगा कि मशीन खराब होने की सूचना क्या अफसरों को दी गई या नहीं। इस जवाब के आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।