फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passenger returning from Bangkok arrested with fake passport

Lucknow News: बैंकॉक से लौटा यात्री फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार

Fri, 15 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Passenger returning from Bangkok arrested with fake passport
लखनऊ। बैंकॉक से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे यात्री देवरिया जिले के इकौना भगवान माझा गांव निवासी विनोद कुमार यादव को फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसको सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सरोजनीनगर पुलिस के मुताबिक बैंकॉक से बुधवार रात एयर एशिया की उड़ान (एफडी 146) से विनोद कुमार अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा। इमीग्रेशन जांच के दौरान पता चला कि वह पहले भी एक पासपोर्ट बनवा चुका है। पहले पासपोर्ट में उसकी जन्म तिथि 24 फरवरी 1987 है, जबकि आरोपी ने दूसरे पासपोर्ट में जन्मतिथि 9 मई 1973 दर्शाया था।
विज्ञापन

इमिग्रेशन अधिकारियों की जांच में दोनों पासपोर्ट के विवरण में काफी भिन्नता पाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने गहनता से उसके दस्तावेजों की जांच की। जन्मतिथि में हेरफेर का मामला स्पष्ट होने पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया और सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर रामदेव प्रजापति ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी विनोद ने पासपोर्ट कब और कहां से बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed