फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passenger complained about inconveniences in train not get help wires exposed B-1 coach wash basin choked

UP: ट्रेन में असुविधाओं पर यात्री ने की शिकायत... नहीं मिली मदद, बी-1 कोच में खुले थे तार; चोक थी वॉश बेसिन

Wed, 30 Apr 2025 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 06:01 PM IST
सार

लखनऊ मंडल में ट्रेनों में असुविधाएं यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिए खतरा बन रही हैं। इतना ही नहीं यात्रियों की बार-बार शिकायत के बावजूद रेलवे की उदासीनता चिंता का विषय बनी है। उनकी शिकायतों का कोई निस्तारण भी नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
Passenger complained about inconveniences in train not get help wires exposed B-1 coach wash basin choked
ट्रेन। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ मंडल में ट्रेनों में अव्यवस्थाएं यात्रियों के लिए खतरा भी बन रही हैं। वहीं, शिकायत के बाद भी रेलवे सुनवाई नहीं कर रहा है। मंगलवार को यात्री हप्पू सिंह ने लखनऊ मेल के बी-1 कोच में खुले तारों का गुच्छा देखा। वॉश बेसिन भी चोक थी, जिसमें पानी भरा था।

विज्ञापन


हप्पू ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत की, पर कोई मदद नहीं मिली। कोच अटेंडेंट ने भी शिकायत अनसुनी कर दी। इस पर हप्पू ने आला अफसरों को एक्स पर सूचना देते हुए खुले तार से हादसे की आशंका जताई। मामला लखनऊ मंडल तक पहुंचने पर जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- ICSE Result: दृष्टिबाधित 'बानी' ने बिखेरी नंबरों की चमक, हासिल किए 95.4 प्रतिशत अंक; परिवार में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी दिखी रेलवे की लापरवाही

ट्रेन नंबर 24203 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच सी-1 में दीपक कुमार ने दरवाजा नहीं होने की शिकायत की। इससे कूलिंग नहीं हो रही थी। अटेंडेंट और टीटीई को शिकायत पर भी कुछ नहीं हुआ। इस पर दीपक ने मजबूरी में दरवाजे पर चादर टांगी, ताकि कोच की कूलिंग बनी रहे।


ये भी पढ़े- यूपी: राहुल के अमेठी पहुंचने से पहले लगे आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस ने हटवाए; राहुल को बताया गया था आतंकवाद का साथी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed