फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pasmanda Muslim community expressed displeasure over cancellation of children's visa

Lucknow News: बच्चों का वीजा निरस्त होने पर पसमांदा मुस्लिम समाज ने जताई नाराजगी

Tue, 15 Apr 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pasmanda Muslim community expressed displeasure over cancellation of children's visa
लखनऊ। सऊदी सरकार की ओर से 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हज वीजा न देने के फैसले पर पसमांदा मुस्लिम समाज ने नाराजगी जताई है। संगठन अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने केंद्र सरकार और हज कमेटी पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने बयान जारी कर कहा कि सऊदी अरब सरकार की ओर से वीजा न देने पर 291 बच्चों के हज आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं, इनमें उत्तर प्रदेश के 18 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों के लिए वीजा पर रोक थी तो हज आवेदन के समय यह बात क्यों नहीं बताई गई? कहा कि भारत सरकार सऊदी प्रशासन से बातकर इस आदेश में राहत दिलाए। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 341 के मुद्दे पर कहा कि अगर केंद्र सरकार वास्तव में डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों की अनुयायी है और पसमांदा समाज की हितैषी होने का दावा करती है तो उसे इस अनुच्छेद में संशोधन कर पसमांदा मुस्लिमों को एससी की तरह आरक्षण का लाभ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed