कार्यकर्ता संगठन की ताकत, निष्ठा और समर्पण से निभाएं दायित्व : राजनाथ
वह सोमवार को हजरतगंज स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया हॉल में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा नवगठित महानगर टीम एवं कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र, मोहल्ले और वार्ड में समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाएं। किसी भी दायित्व को छोटा न समझें। यदि 10 घरों के लोगों से संपर्क करने की जिम्मेदारी मिली है तो उसे भी पूरी निष्ठा और लगन से निभाएं। कर्म करते रहें और परिणाम की चिंता न करें। ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण का फल अवश्य मिलता है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के सम्मान और उसकी भावनाओं का ध्यान रखना संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है। कार्यकर्ताओं से मिलने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महानगर प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, रक्षा मंत्री के ओएसडी केपी सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।