कांग्रेस में भारी पड़ी बगावत, निकाले गए सात नेता!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलों का दौरा करने गए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी जुबेर खान को कानपुर में व्यापक विरोध का सामना करना पड़ा।
स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में घुसने ही नहीं दिया।
वहीं पर उनके व केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। स्थिति इतनी खराब हो गई कि जुबेर खान को वापस लौटना पड़ा।
इस मामले में गुरुवार शाम पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कांग्रेस अनुशासन समिति ने सात कांग्रेसी नेताओं को निलंबित कर दिया।
कांग्रेस ने अपनी जिला व शहर कमेटियों के गठन के लिए इन दिनों प्रदेश के चार सह प्रभारियों को जिलों में भेजा है।
इसी के तहत जुबेर खान कानपुर गए हुए थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही उन्हें गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचना था।
सूचना मिलने पर गुरुवार शाम आनन-फानन में कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक बुलाई गई।
चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने एवं घोर अनुशासनहीनता के आरोप में कानपुर के कांग्रेसी नेता इकबाल अहमद, कमल जायसवाल, पुनीत त्रिपाठी, ग्रीन बाबू सोनकर, केके तिवारी, राजेन्द्र बच्चा एवं राजेश सिंह को निलंबित कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने इस घटना की घोर निंदा की है।