फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Partition of Ram Birth Land is not acceptable says vhp

रामजन्म भूमि का बंटवारा मंजूर नहीं, एक इंच भूमि भी मस्जिद के लिए नहीं देंगे- विहिप

Mon, 26 Nov 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Partition of Ram Birth Land is not acceptable says vhp
चंपत राय - फोटो : file photo

राम जन्मभूमि विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले विश्व हिन्दू परिषद ने साफ कर दिया है कि रामजन्म भूमि का बंटवारा मंजूर नहीं होगा। विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि की पूरी जमीन चाहिए इसमे एक इंच भी भूमि मस्जिद के लिए नहीं देंगे। चंपत राय ने सरकार को भी मंदिर निर्माण का वादा याद दिलाते हुए कहा कि जब संवैधानिक संस्थाएं टालमटोल रवैया अपनाएं तो विधायिका को आगे आना चाहिए।

विज्ञापन


रविवार को अयोध्या में आयोजित विहिप की धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चम्पत राय ने कहा कि देश के बुद्धिजीवियों को लगता था कि 1992 के बाद राम मंदिर का मुद्दा समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 498 सालों की यह लड़ाई राम मंदिर निर्माण के बाद ही समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की जमीन का बंटवारा बिलकुल मंजूर नहीं होगा, राम मंदिर के लिए पूरी जमीन चाहिए। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी राम मंदिर का निर्माण होगा उतनी जल्दी देश में शांति होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मस्जिद पक्षों का अदालत में रिकॉर्डेड कथन है कि यदि 1528 से पहले वहां मंदिर साबित हुआ तो वे दावा छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि 2010 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले में साबित हो गया है कि वहां मंदिर था। इसलिए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को अपना दावा वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने भी वादा किया था कि मंदिर का दावा सिद्ध होते ही रामलला की जमीन मंदिर के लिए दे दी जाएगी। सरकार को भी अपना वादा पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय पर निशाना साधते हुए कहा कि अब हिन्दुओं के धैर्य की परीक्षा ना लें। 1950 से 2010 तक 60 साल इंतजार के बाद फैसला आया, उसके बाद भी कहा जाता है कि धैर्य रखो। उन्होंने कहा कि अब 2011 से सर्वोच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन है। लेकिन वहां भी टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर ही बनेगा लेकिन बाबर के नाम की मस्जिद कहीं नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि आगामी समय में कुछ लोग हिन्दू समाज को गुमराह करने की कोशिश भी करेंगे और खरीद फरोख्त भी करेंगे।

कृष्ण की तरह दिया है संकेत
चम्पत राय ने कहा कि महाभारत के युद्ध से पहले अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा था कि युद्ध क्यों जरुरी है तो श्रीकृष्ण ने अपना मुंह खोलकर बताया था। इसी प्रकार यूपी के 48 जिलों के राम भक्तों ने भी अयोध्या धर्मसभा में बता दिया है कि मंदिर निर्माण जरुरी है।


दूसरों की जमीन पर पढ़ी नमाज कबूल नहीं हुई
चम्पत राय ने कहा कि इस्लाम में साफ है कि दूसरे की हथियाई जमीन पर पढ़ी हुई नमाज कबूल नहीं होगी। राम मंदिर की जमीन हथिया कर उस पर वर्षों तक पढ़ी हुई नमाज कबूल नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed