फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   parrikar to adopt village in amethi.

अमेठी का किला घेरने अब आगे आए परिकर

Sun, 14 Dec 2014 08:40 AM IST
राजेश कुमार मिश्र/अमर उजाला, अमेठी
राजेश कुमार मिश्र/अमर उजाला, अमेठी Updated Sun, 14 Dec 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
parrikar to adopt village in amethi.

लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी अमेठी में भले ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से हार गई हों, लेकिन कांग्रेस के इस सियासी दुर्ग को दरकाने की कोशिश लगातार जारी है।

विज्ञापन


इस कड़ी में आगे आए हैं रक्षा मंत्री मनोहर परिकर। वे यहां के शाहगढ़ ब्लॉक स्थित हरिहरपुर गांव को गोद लेने की तैयारी में हैं। 25 दिसंबर के बाद वे कभी भी हरिहरपुर गांव पहुंच कर इसकी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन


परिकर ने संघ से जुड़े गांव के ही अपने एक विश्वस्त से यहां की समस्याओं और आवश्यकताओं का ब्यौरा मंगवा लिया है।

नई दिल्ली साउथ ब्लॉक स्थित अपने दफ्तर में उनसे तीन दिसंबर को गहन चर्चा भी की थी। परिकर लोकसभा चुनाव के दौरान इस गांव में आए थे। तब उन्होंने लोगों से मुलाकात कर समस्याएं जानी थीं और गांव के विकास का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल को घेरना चाहती है भाजपा

parrikar to adopt village in amethi.

मौजूदा भाजपा सरकार के दो ताकतवर मंत्रियों क्रेंदीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और रक्षा मंत्री मनोहर परिकर की सक्रियता से साफ है कि भाजपा राहुल गांधी को अमेठी में मजबूती से घेरना चाहती है।

चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मृति के समर्थन में जनसभा भी की। चुनाव हारने के बावजूद स्मृति यहां लगातार सक्रिय हैं।

अमेठी का दौरा कर साड़ियां बटवा चुकी हैं। अग्निपीड़ितों को भी राहत सामग्री भिजवा चुकी हैं। परिकर की सक्रियता भी इस कड़ी का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed