फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parking areas are prepare for the World Cup 2023.

लखनऊ: विश्व कप मैच को लेकर पार्किंग स्थल चिह्नित, इकाना स्टेडियम में प्रस्तावित है मैच, डायवर्जन प्लान भी तैया

Thu, 05 Oct 2023 10:02 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपार्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपार्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Oct 2023 10:02 AM IST
सार

विश्व कप 2023 में लखनऊ में होने वाले मैच के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्किंग को लेकर स्थान तय कर लिए गए हैं। इसके लिए डायवर्जन प्लान भी तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Parking areas are prepare for the World Cup 2023.
वर्ल्ड कप 2023 - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में विश्व कप मैच को लेकर लोगों की भीड़ और वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना के मद्देनजर पार्किंग स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं। यही नहीं डायवर्जन प्लान भी तैयार हैं। पूर्व में आयोजित एक दिवसीय व टी-20 मैच के समय आई समस्याओं को इस बार दूर करने पर मंथन किया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात जो पुलिसकर्मी अपने स्थान पर नहीं मिलेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी होगी। पूर्व में 6 अक्तूबर को 2022 को भारत-दक्षिण अफ्रीका एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान तय किए गए बिंदुओं की भी समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक विश्व कप के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। पूर्व में तय किए गए पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क होंगे। पहले के मैच में दो पार्किंग खाली स्थल रह गए थे। अगर इस बार वाहनों का दबाव बढ़ता है तो इन दोनों पार्किंग स्थलों पर भी गाड़ियां पार्क कराई जाएंगी। पुलिस किसी भी दशा में स्टेडियम के नजदीक वाहनों को पार्क नहीं होने देगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: दलितों को साधने के लिए कांग्रेस का प्लान तैयार, कांशीराम पुण्यतिथि से होगी कार्यक्रमों की शुरुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़ी खबर: लोकसभा चुनाव में वरुण और मेनका दोनों को टिकट नहीं देगी भाजपा, इन चेहरों पर लगा सकती है दांव


प्लान के तहत लोगों से ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर स्टेडियम आने की अपील की जाएगी। शहीद पथ पर गाड़ियों को पार्क करने पर उसे क्रेन से ढोकर चालान किया जाएगा। पिछली बार की तरह इस बार भी पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इकाना के भीतर तीन पार्किंग स्टैंड और स्टेडियम के बाहर करीब 14 पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

प्रस्तावित नो-पार्किंग जोन
- वाटर टैंक तिराहे से प्लासियो मॉल की ओर जाने वाला मार्ग
- स्टेडियम व प्लासियो मॉल के सामने
- अहिमामऊ चौराहे पर जी-20 तिराहा एवं पीएचक्यू की सर्विस लेन
- स्टेडियम के सामने का रैंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed