फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Paris Paralympics: CM Yogi congratulated Avni and Wali Mona

Paris Paralympics : राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाली अवनि व कांस्य जीतने वाली मोना को योगी ने दी बधाई

Fri, 30 Aug 2024 06:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Aug 2024 06:27 PM IST
सार

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने पर हमें अवनि लेखरा पर बहुत गर्व है।उन्होंने तीन पैरालंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बनकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
Paris Paralympics: CM Yogi congratulated Avni and Wali Mona
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 की शूटिंग इवेंट में महिला शक्ति ने ताकत दिखाते हुए पदक तालिका में भारत का खाता खोल दिया है। प्रतियोगिता के अंतर्गत आर2 महिलाओं की 10 मीटर एसएच1 एयर राइफल प्रतियोगिता में अवनि लेखरा ने एक ओर स्वर्ण पदक जीता, वहीं दूसरी ओर मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता है। इन दोनों ही खिलाड़ियों की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर देश व दुनिया से बधाइयों का तांता लग गया है और हैशटैग चियर्स 4 भारत हैशटैग ट्रेंड करने लगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इन खिलाड़ियों को शुभकामानएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने लिखा, भारत के लिए यह है गौरव का क्षण
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अपने हैंडल एम योगी आदित्यनाथ के जरिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने अपनी टिप्पणी में लिखा कि पैरालिंपिक 2024 में आर2 महिलाओं की 10एम एयर राइफल एसएच1 प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने पर हमें अवनि लेखरा जी पर बहुत गर्व है। उन्होंने तीन पैरालंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बनकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उनका समर्पण व और उत्कृष्टता को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास की भावना राष्ट्र को प्रेरित करती रहती है। वहीं, अगली टिप्पणी में उन्होंने लिखा कि पैरालिंपिक 2024 में आर2 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मोना अग्रवाल जी को हार्दिक बधाई! देश को आपके समर्पण और उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रगतिशील रहने की भावना पर गर्व है। उन्होंने हैशटैग चियर फॉर भारत का उपयोग करते हुए आगे लिखा, ऐसे ही चमकते रहो और युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed