फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   parents protest against expulsion of there ward

बच्चों को स्कूल से बाहर निकाले जाने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Aug 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
parents protest against expulsion of there ward
बच्चों को स्कूल से निकालने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शासन की ओर से फीस प्रतिपूर्ति न किए जाने पर पारा स्थित इंटर कॉलेज ने आरटीई के तहत दाखिला पाने वाले आठ बच्चों को स्कूल से निकाल दिया। मंगलवार को अभिभावकों ने अपने बच्चों समेत कॉलेज गेट के सामने प्रदर्शन किया। इनके साथ अभिभावक संघ के भी सदस्य थे। बाद में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कॉलेज प्रशासन से फोन पर बात की। बच्चों को दोबारा दाखिला देने के आश्वासन पर अभिभावकों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
पारा स्थित एसबीएन इंटर कॉलेज ने पिछले दो सत्र से बच्चों की फीस न मिलने पर आठ बच्चों को कॉलेज से बाहर कर दिया गया। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अभिभावकों की शिकायत पर कॉलेज को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने नोटिस भी भेजा, बावजूद इसके बच्चों को कॉलेज में बैठने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

चिन्मय अभिभावक संघ के अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि शासन द्वारा दाखिले के एवज में स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति की जाती है। यह शासन का मामला है, इसमें बच्चों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। बीएसए ने बताया कि कॉलेज बुधवार से सभी बच्चों का प्रवेश ले लेगा। शासन द्वारा बजट आने के बाद कॉलेज को फीस प्रतिपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed