फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Para-Mohan Road: 2,500 potholes in 2.5 kilometres

पारा-मोहान रोड : 2.5 किलोमीटर में 2500 गड्ढे

Sun, 01 Feb 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Para-Mohan Road: 2,500 potholes in 2.5 kilometres
पारा-मोहान रोड पर गड्ढे।
लखनऊ।
विज्ञापन

पारा से मोहान रोड पर आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से किसान पथ (आउटर रिंग रोड) तक सड़क जर्जर हो चुकी है। महज 2.5 किलोमीटर के मार्ग में 2500 से ज्यादा गड्ढे हैं। पूरी सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाली से अब तक कई लोग घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत प्रधान, विधायक और सांसद से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
प्रधान प्रतिनिधि नवी, वेद गौतम, प्रधानाध्यापक कैलाश नाथ यादव, ग्रामीण रामू रावत, रंजीत कनौजिया, नरेश सैनी समेत अन्य लोगों का कहना है कि सुबह से शाम तक लोग यहां जाम में फंसे रहते हैं। स्कूल आने-जाने वाले मासूम बच्चों को भी रोज इसी जाम और जानलेवा गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रज्जन अवस्थी के अनुसार, फतेहगंज स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में करीब तीन हजार और फतेहगंज व खुशहालगंज के सरकारी विद्यालयों के करीब एक हजार बच्चे इसी जर्जर सड़क से स्कूल पहुंचते हैं। यही नहीं, आगरा की ओर से आने-जाने वाले छोटे और भारी वाहनों को भी इसी 2.5 किलोमीटर के जर्जर रास्ते से गुजरना पड़ता है। नतीजा यह कि अक्सर यहां जाम लग जाता है। वाहनों की कतार में कई बार एंबुलेंस भी फंसी नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रज्जन अवस्थी का कहना है कि अगर 15 दिन में सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो किसान प्रदर्शन करेंगे। निर्माण खंड दो के जेई (टेक्निकल) एसपी नायक का कहना है कि उन्हें हाईवे के जर्जर होने की जानकारी नहीं थी। अधिकारियों से बातचीत कर जल्द ही स्थिति की समीक्षा कराई जाएगी और हाईवे की मरम्मत की जाएगी।

पारा-मोहान रोड पर गड्ढे।

पारा-मोहान रोड पर गड्ढे।

पारा-मोहान रोड पर गड्ढे।

पारा-मोहान रोड पर गड्ढे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed