{"_id":"a9e41c3ec7b5551c4325be5d691f4c54","slug":"pappu-yadav-join-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पू यादव समेत कई ने थामा सपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पप्पू यादव समेत कई ने थामा सपा का दामन
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 22 Oct 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव सोमवार को सपा में शामिल हो गए। सपा मुख्यालय पर जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
पप्पू यादव पिछले विधानसभा चुनाव में गोंडा जिले की तरबगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे।
पप्पू के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने सपा में शामिल होने का ऐलान किया। पप्पू ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहेंगे। वह पहले भी सपा में रह चुके हैं।
विज्ञापन
उनके साथ सपा में शामिल होने वाले में ओम प्रधान एवं भगवती प्रसाद, दुर्जनपुर, राजाराम यादव, प्रधान वियूंदा माझा, केशवराम यादव, प्रधान साखीपुर, राजाराम लौवा, वीरपुर, बिन्देश्वरी ढोढ़ेपुर, रामविलास यादव, रामकुमार शुक्ल प्रधान कुरहा, तिलकराम सिंह महादेवा और राकेश यादव ऐली आदि मुख्य हैं।
विज्ञापन