{"_id":"630b593b86eba425355d60ef","slug":"papers-related-to-kidnap-of-businessman-hahded-over-to-mohammed-umar","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया अतीक के पुत्र उमर को दी गईं अभियोजन की प्रतियां, प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर जेल में मारपीट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया अतीक के पुत्र उमर को दी गईं अभियोजन की प्रतियां, प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर जेल में मारपीट का मामला
Sun, 28 Aug 2022 05:32 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Aug 2022 05:32 PM IST
सार
प्रॉपटी डीलर को अगवा करने व मारपीट करने के मामले के प्रपत्र अतीक अहमद के पुत्र मोहम्मद उमर को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद उमर अहमद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को अगवा करके लखनऊ से देवरिया जेल ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट करने के मामले में माफिया अतीक अहमद के पुत्र मोहम्मद उमर को अभियोजन के प्रपत्रों की प्रतियां दी गईं।
विज्ञापन
सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मृद्धि मिश्रा ने आरोपी की फाइल को सुनवाई के लिए जिला न्यायाधीश की कोर्ट में भेजने की प्रक्रिया के लिए 7 सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
इसके पहले आरोपी उमर को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया और चार्जशीट की प्रति दी गई। गौरतलब है कि फरारी की घोषणा व स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उमर ने 23 अगस्त को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
28 दिसंबर 2018 को मोहित जायसवाल ने कृष्णानगर थाने में अगवा कर देवरिया जेल में मारपीट किए जाने का मामला दर्ज कराया था।