फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pankaj Chaudhary statement said after filing his nomination for UP BJP President election no post big or small

यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनाव: नामांकन करने के बाद पंकज चौधरी का बयान आया सामने, बोले- कोई पद छोटा या बड़ा नहीं

Sat, 13 Dec 2025 05:30 PM IST
ANI, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 05:30 PM IST
सार

यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनाव में नामांकन करने के बाद पंकज चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता है। पार्टी जो दायित्व देती है, उसे निष्ठा से निभाते हैं।

विज्ञापन
Pankaj Chaudhary statement said after filing his nomination for UP BJP President election no post big or small
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी लखनऊ में यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन करने के बाद केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अभी नामांकन दाखिल हुआ है। जांच चल रही है। रविवार को जब घोषणा होगी तभी मैं कुछ कह पाऊंगा। कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता है। पार्टी से जो दायित्व मिलता है, उसे कार्यकर्ता के नाते हम पूरी निष्ठा से निभाते हैं।

विज्ञापन


बताते चलें कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रस्तावक बने। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री स्वतंत्रदेव, मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री ए के शर्मा, कमलेश पासवान, राज्यमंत्री असीम अरुण मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। दोपहर एक बजे पंकज चौधरी, पीयूष गोयल और विनोद तावड़े के साथ लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर पंकज चौधरी ने ANI से बातचीत में कहा था, आज भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, उसमें सबको बुलाया गया है। अब आगे पार्टी तय करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed