फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   panelty on without uniform employees

एमडी का फरमान, बगैर वर्दी ड्यूटी पर जुर्माना

Sat, 10 Oct 2020 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
panelty on without uniform employees
परिवहन निगम के एमडी का फरमान, बगैर वर्दी ड्यूटी पर जुर्माना
विज्ञापन

परिवहन निगम में बगैर वर्दी ड्यूटी पर आने पर चालक और परिचालक पर जुर्माना लगाया जाएगा। उनके वेतन से 300 रुपये जुर्माने के रूप में काटा जाएगा। इतना ही नहीं उन्हें नौकरी से बर्खास्त भी किया जा सकता है।

यह फरमान मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) पीआर वेलवारियार की ओर से जारी किया गया है। परिवहन निगम प्रशासन अपने आदेश को सख्ती से लागू कराने का प्रयास कर रहा है। 13 बिंदुओं पर बसों की जांच से लेकर चालक-परिचालक को ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनने की अनिवार्यता के लिए ऐसा किया जा रहा है। डिपो के चालक-परिचालक अगर दो बार वर्दी में नहीं मिले तो उन पर 300-300 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार ऐसा पाए जाने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। वहीं परिवहन निगम संविदा कर्मचारी संघर्ष यूनियन के महामंत्री कन्हैया पांडेय ने बताया कि दो साल पहले वर्दी मिली थी। जोकि फट गई हैं। हर साल दो जोड़ी वर्दी दी जाएं तो वर्दी पहनकर ड्यूटी करेंगे। फिलहाल संविदा चालक परिचालकों की संख्या 35 हजार के करीब है और नियमित चालक परिचालकों की संख्या पांच हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed