फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Panchayat elections: Send complaints to the Commission after resolving complaints in 24 hours

पंचायत चुनाव : शिकायतों का 24 घंटे में समाधान कर आयोग को भेजें रिपोर्ट 

Mon, 12 Apr 2021 11:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Apr 2021 11:56 AM IST
सार

- राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने दिए निर्देश
- पहले चरण के पर्यवेक्षकों को आज शाम तक जिलों में पहुंचना होगा

विज्ञापन
Panchayat elections: Send complaints to the Commission after resolving complaints in 24 hours
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान दलों के प्रशिक्षण और मतदान के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पहले चरण के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों को सोमवार शाम तक जिलों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करने को कहा है। साथ ही चुनाव संबंधी शिकायतों का 24 घंटे में समाधान कर रिपोर्ट आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं। वे रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पहले चरण वाले जिलों में तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कुछ जिलों की ओर से अतिरिक्त मतपत्रों की मांग विलंब से करने पर नाराजगी जताते हुए इसकी मांग नाम वापसी के दिन ही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण से चुनाव प्रभावित नहीं होना चाहिए। प्रत्येक मतदान स्थल पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। उन्होंने मतदान केंद्रों को संक्रमण से बचाने के लिए समय-समय पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करने और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव से संबंधित शिकायतों का समाधान कर 24 घंटे में आयोग को रिपोर्ट भेजने को कहा है।
विज्ञापन


आयोग ने तलब की रिपोर्ट 
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रयागराज के शुकुलपुर ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में गड़बड़ी की रिपोर्ट तलब की है। ‘अमर उजाला’ ने रविवार को इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद आयुक्त ने प्रयागराज के जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की। आयोग के विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट आयुक्त के समक्ष पेश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed