फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   panchayat election in up

यूपी में शुरू हुईं पंचायत चुनाव की तैयारियां

Wed, 16 Sep 2020 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in up
यूपी में शुरू हुईं पंचायत चुनाव की तैयारियां
विज्ञापन

मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक अक्तूबर से, अगले साल की पहली तिमाही में हो सकते हैं चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम, 30 सितंबर तक होगा परिसीमन
प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर अगले साल की पहली तिमाही में चुनाव कराने के संकेत दे दिए हैं। मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को होगा।
प्रदेश में 58,758 ग्राम पंचायत, 821 क्षेत्र पंचायत और 75 जिला पंचायत हैं। इनके चुनाव इसी साल के आखिर तक होने थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते तैयारियां पिछड़ गईं। इसके चलते सरकार ने छह माह के लिए टाल दिया है। स्थितियां ठीक रहीं तो वर्ष 2021 की पहली तिमाही में चुनाव कराए जा सकते हैं। इसके लिए अपनी तैयारियां तेज करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग 15 से 30 सितंबर तक ग्राम पंचायतों का परिसीमन कराएगा। इसी अवधि में बीएलओ व पर्यवेक्षकों को उनके कार्यक्षेत्र का आवंटन व स्टेशनरी वितरण भी किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुसार ही बीएलओ और पर्यवेक्षक से पुनरीक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

12 नवंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम
बीएलओ एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक घर-घर जाकर गणना और सर्वे कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे। पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एक अक्तूबर से 5 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। बीएलओ ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का 6 से 12 नवंबर तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। ड्राफ्ट मतदाता सूची की कम्प्यूटर प्रति 13 नवंबर से 5 दिसंबर तक तैयार की जाएगी। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 6 दिसंबर को किया जाएगा। 6 से 13 दिसंबर तक इसका निरीक्षण किया जाएगा। 6 से 12 दिसंबर तक इस पर आपत्तियां मांगी जाएगी और 13 से 19 दिसंबर तक उनका निस्तारण किया जाएगा। 20 से 28 दिसंबर तक पूरक सूची तैयार कर उन्हें मूल सूची में परिवर्तित करने की कार्यवाही की जाएगी। 29 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी खास...
एक लाख बीएलओ होंगे तैनात
80 हजार मतदान केंद्रों के 2 लाख से अधिक मतदान स्थलों की मतदाता सूची के लिए एक लाख से अधिक कर्मचारियों को बीएलओ के पद पर तैनात किया जाएगा।
- पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की है।
- बीएलओ के लिए ई बीएलओ मोबाइल एप तैयार किया गया है।
- मतदाता सूची, चुनाव कार्यक्रम व परिणाम की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed