फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   panchayat election gift distribution to voters

चुनाव को पहले पुरुषों को शराब और महिलाओं को बांटा ये सब

Thu, 10 Dec 2015 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Dec 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
panchayat election gift distribution to voters

अंतिम दौर के मतदान की पूर्व संध्या पर मोहनलालगंज व गोसाईंगंज में देर रात तक गांवों की चौपालें गुलजार रहीं। हर प्रत्याशी अंतिम समय पर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए रिझाता नजर आया। कई ग्राम पंचायतों में शराब बांटी गई तो कई जगह दावतों का दौर भी चला।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद बुधवार को दिन भर प्रधान व पंचायत सदस्य के प्रत्याशी व समर्थक मतदाताओं को लामबंद करने की जोड़-तोड़ में जुटे रहे। जातिगत समीकरण से लेकर पट्टीदारी व नाते रिश्तेदारी का वास्ता देकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की गई।
विज्ञापन


वार्डों व गांव में देर रात तक गुलजार रही चौपालों में प्रत्याशी गांव के बड़े बुजुर्गों के सहारे युवा मतदाताओं पर जातिगत आधार पर वोट देने का दबाव बनाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनलालगंज की कई ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों ने मतदान की पूर्व संध्या पर भगवान से जीत का आर्शीवाद पाने के लिए धार्मिक स्थल पर भंडारा भी आयोजित किया।

साड़ी और पायल भी बंटी

panchayat election gift distribution to voters

गोसाईंगंज की एक ग्राम पंचायत में प्रधान पद के  प्रत्याशी द्वारा वोटरों को मुफ्त शराब बांटने की शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की और गांव क्षेत्र की सघन जांच पड़ताल भी की।

इसी ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में प्रत्याशी ने अपने चुनाव निशान वाले बर्तन खरीद कर लोगों को बंटवाया। कई प्रत्याशियों ने महिला वोटरों को रिझाने के लिए साड़ी पायल व मेकअप किट बांटा।

प्रमुख प्रत्याशियों में मतदान से पहले वोटरों को अंतिम तौर पर लुभाने के लिए मतदाताओं के नाम की पर्ची घरों तक पहुंचाने की होड़ रही।

पर्ची के साथ गिफ्ट पैकेट भी पहुंचाए गए। जिस घर में दस से अधिक वोटर हैं वहां के परिवारों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों ने काफी मशक्कत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed