पंचायत चुनाव की मतगणना से जुड़े अपडेट जानें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए रविवार को फैजाबाद के 11 केंद्रों पर अव्यवस्था के मतगणना शुरू हुई। ज्यादातर मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे के बजाय विलंब से वोटों की गिनती शुरू हुई।
कड़ी सुरक्षा में सघन जांच के बाद ही मतदानकर्मी और प्रत्याशी एजेंट अंदर गए। इसी जांच आदि के क्रम में पुलिसकर्मियों व प्रत्याशी एजेंटों के बीच दो एक जगहों पर तीखी झड़प भी हुई है।
अमानीगंज ब्लाक के मतगणना केंद्र में भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के पुत्र आदर्श यादव व खंडासा थानाध्यक्ष के बीच तीखी झड़प के साथ हाथापाई की नौबत भी आ गई।
उनके पुत्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
अमानीगंज के मतगणना केंद्र आरएसपीएस शिवपुरी महाविद्यालय में सुबह आठ बजे ही पुलिस कर्मी व विधायक परिवार के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के भाई रामप्रताप यादव एक पास पर दो लोगों को लेकर अंदर जाने की जिद कर रहे थे।
थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने जब रोकने की कोशिश की तो विधायक के पुत्र आदर्श यादव ने शमशेर को ढकेल दिया। पुलिस विधायक पुत्र आदर्श को खंडासा थाने की ओर लेकर गई।
पुलिस ने लगाए थप्पड़
थानाध्यक्ष शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना में बेवजह हस्तक्षेप के कारण आदर्श को हटाया गया है, पुलिस थाने ले गई है,लेकिन गिरफ्तारी जैसी बात नहीं है।
मयाबाजार ब्लाक के द्वापर विद्यापीठ इंटर कालेज में मतगणना एक घंटे विलंब से शुरू हुआ।
सूचना कक्ष का कहीं भी अता-पता नहीं चल रहा है। मिल्कीपुर के ढोढ़ेराम इंटर कालेज सेवरा में आठ बजे के बजाय नौ बजे मतगणना शुरू हुई। सूचना केंद्र की व्यवस्था नहीं की गई।
हैरिंग्टनगंज के सार्वजनिक इंटर कालेज रनापुर में तो आठ बजे ही भारी अव्यवस्था हो गई। दरअसल जितने प्रत्याशी एजेंट थे, सभी को अंदर जाने दिया गया जबकि पहले ऐसा होता था कि जिस गांव की शुरुआत होती थी, वहीं के प्रत्याशी एजेंट को अंदर बुलाया जाता था।
मसौधा ब्लाक के लिए गुरुनानक डिग्री कालेज मतगणना केंद्र पर भीड़ को हटाने के लिए सुरक्षा बल ने रविवार सुबह हल्का बल प्रयोग किया है। लाठी भांजते हुए कई लोगों को पुलिस ने थप्पड़ भी जड़े।
इस दौरान बाहर दुकान लगाए एक व्यक्ति ने पुलिस ने थप्पड़ भी जड़ दिया। यहां 200 मीटर की परिधि में भीड़ हटाने के लिए खुद डीएम अनिल ढींगरा व एसएसपी मोहित गुप्ता को मतगणना केंद्र पर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।