फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Panch Koshi Parikrama starts in Ayodhya today.

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा के लिए उमड़ी आस्था, भारी संख्या में पहुंचे साधु-संत व श्रद्धालु

Wed, 25 Nov 2020 02:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Nov 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Panch Koshi Parikrama starts in Ayodhya today.
पंचकोसी परिक्रमा के लिए पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : amar ujala

अयोध्या में चौदहकोसी परिक्रमा के समापन के साथ बुधवार सुबह 4 बजकर 11 मिनट पर पंचकोसी परिक्रमा की शुरुआत हो गई। परिक्रमा के लिए साधु-संतों व श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि, इसे लेकर प्रशासन ने पहले ही पूरी तरह कमर कस ली थी।

विज्ञापन


अयोध्या में राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद होने जा रही पहली पंचकोसी परिक्रमा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। पंचकोसी परिक्रमा अयोध्या के 15 किमी. की परिधि में होती है। इस परिक्रमा में स्थानीय लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल होते हैं।
विज्ञापन


भारी भीड़ के मद्देनजर परिक्रमा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराना प्रशासन की लिए बड़ी चुनौती है। प्रशासन ने परिक्रमा के लिए पहले ही गाइडलाइन तय कर दी है। इसके लिए परिक्रमार्थी को मास्क लगाने के साथ व निश्चित दूरी का पालन करना होगा। प्रशासन ने परिक्रमा पथ पर एक दर्जन स्थानों पर कोविड हेल्प-डेस्क की भी स्थापना कर रखी है ताकि श्रद्घालुओं की जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकोसी परिक्रमा का समापन कल
पंचकोसी परिक्रमा बुधवार सुबह 4:11 बजे शुरू होगी और समापन 26 नवंबर को भोर 5:57 बजे बजे होगा। यह परिक्रमा देवोत्थानी एकादशी को होती है। इसके अतिरिक्त भी हर एकादशी को भी रामनगरी में पंचकोसी परिक्रमा करने का विधान है। पंचकोसी परिक्रमा करने से शरीर के जो पाप हैं वो नष्ट हो जाते हैं।

परिक्रमा मार्ग समेत चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पंचकोसी परिक्रमा को तीन जोन में बांटकर 1 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता को तैनात किया गया है। इसके अलावा 3 जोनल मजिस्ट्रेट, 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है।

मेले में 8 एएसपी, 20 डीएसपी, 30 निरीक्षक, 200 उप निरीक्षक, 700 महिला व पुरुष आरक्षियों के साथ 10 कंपनी सीआरपीएफ, आरएएफ व पीएसी के जवानों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।

मेला सुरक्षाधिकारी एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि अयोध्यावासियों को उनका पहचान पत्र देखकर अयोध्या में प्रवेश दिया जा रहा है। परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाली हलकार का पुरवा व जालपा देवी चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। रामनगरी के प्रमुख मंदिरों समेत परिक्रमा मार्ग की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जा रही है।

वहीं, मेले को लेकर अयोध्या आने जाने वाले मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। विशेषकर बेनीगंज तिराहा, दर्शननगर, बालू घाट, पुराने पुल पर कटरा रेलवे स्टेशन के पास से ही वाहनों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग बिना किसी राक टोक के जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed