फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Panachayat election results Uttar Pradesh.

पंचायत चुनाव: नकार दिये गए सियासी दिग्गजों के करीबी

Mon, 02 Nov 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Nov 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
Panachayat election results Uttar Pradesh.

पंचायत चुनाव में कई सियासी दिग्गजों के परिवारीजनों व करीबियों को मतदाताओं ने नकार दिया है। सपा सरकार के कई मंत्रियों को झटका लगा है। अवध क्षेत्र में कारागार मंत्री रामपाल राजवंशी की दोनों पुत्रियां बीडीसी सदस्य का चुनाव हार गई हैं। कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद की पत्नी व बेटे देर रात फैजाबाद में जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर पीछे चल रहे थे।

विज्ञापन


डेढ़ महीने की गहमागहमी के बाद रविवार सुबह पंचायत चुनावों की मतगणना शुरू हुई तो कई मंत्रियों व दिग्गजों को अपने ही क्षेत्रों में मुंह की खानी पड़ी। करीब दो दर्जन मंत्रियों ने अपने परिवारीजनों को चुनाव मैदान में उतारा था।
विज्ञापन


अधिकतर विधायकों, मंत्रियों ने बीडीसी सदस्यों के लिए निर्विरोध निर्वाचन करा लिया, लेकिन जिला पंचायत में उन्हें विरोधियों से कड़ी टक्कर मिली।

बीडीसी के 45 फीसदी परिणाम घोषित

Panachayat election results Uttar Pradesh.

लखनऊ जिले के आठ विकास खंडों में 31 जिला पंचायत सदस्य और  787 क्षेत्र पंचायत सदस्यों  (बीडीसी) के चुनाव में रविवार को  मतगणना शुरू हुई। बीडीसी के 40 से 45 फीसदी मतों की गणना पूरी हो चुकी है। बाकी सीटों पर गणना रात भर चलती रही।

जिला पंचायत सदस्य के 31 पदों में से किसी की भी मतगणना देर रात 12 बजे तक पूरी नहीं हो पाई। मतगणना की जटिल प्रक्रिया के कारण चिनहट से लेकर गोसाईगंज तक सभी जिला पंचायत वार्ड पदों पर अधिकतम 9 से 10 राउंड तक ही गणना पूरी हो पाई थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी गणना की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद जतायी है कि जिला पंचायत सदस्य चुनाव की मतगणना के परिणाम देर रात दो बजे के बाद ही मिल पाएंगे।

जिले में बीडीसी का पहला परिणाम गोसाईगंज ब्लॉक से साढ़े बारह बजे घोषित हुआ। इसके बाद देर रात तक अलग अलग वार्ड संख्या की गणना पूरी होने के साथ विजयी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होता रहा।  जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी समर्थक  धारा 144 को दरकिनार कर नारेबाजी करके खुशियां मनाते रहे।

एक वार्ड के वोट दूसरे बैलेट बॉक्स में मिले

Panachayat election results Uttar Pradesh.

काकोरी ब्लॉक की मतगणना में उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गयी जब बीडीसी वार्ड संख्या 18 के अमेठी सलेमपुर के बैलेट बॉक्स में वार्ड संख्या 19 में हुए मतदान के तीन बूथों के मत निकलने लगे। इन मतों को गिनती में शामिल करने से कुल पड़े मतों की संख्या ज्यादा हो गई। बाद में प्रत्याशी एजेंट व गणना कर्मियों की पड़ताल में खामी पकड़ में आई। डीएम से शिकायत दर्ज कराने के बाद वार्ड 19 के तीन बूथों के मतपत्रों को गणना से अलग कर फिर से काउंटिंग कराई गई।

बैलेट पर मिला अंगूठे का निशान, होगी रिकाउंटिंग
मोहनलालगंज में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए वार्ड संख्या 46 में रिटर्निंग ऑफिसर ने दोबारा गणना की संस्तुति की है। इस वार्ड की मतगणना के दौरान तीस से ज्यादा ऐसे मत बैलेट बॉक्स से निकले जिन पर वोटिंग के समय वोटर ने मुहर की जगह अंगूठे का निशान लगा रखा था। इन मतपत्रों की गिनती को लेकर मौजूद प्रत्याशी एजेंटों द्वारा दर्ज करायी गयी आपत्ति के बाद मौजूद आरओ ने इन मतों की गणना सोमवार को पुन: कराने का निर्णय दिया।

मलिहाबाद में ब्लॉक प्रमुख पति हारा

मलिहाबाद में वार्ड संख्या 5 से बीडीसी चुनाव जीतने का ख्वाब संजोए निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कमलेश कुमारी के पति को हार से गहरा झटका लगा। पत्नी कमलेश के वर्तमान ब्लाक प्रमुख होने के दम पर चुनाव लड़ रहे पति राम गोपाल यादव को विरोधी प्रत्याशी उमाशंकर शुक्ला से करारी हार मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed