फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pallavi Patel says government is not giving place to celebrate birth anniversary of Sonelal Patel.

Pallavi Patel: अपना दल की नेता पल्लवी पटेल व कृष्णा पटेल को हिरासत में लिया गया, प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए थे आरोप

Sat, 02 Jul 2022 03:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Jul 2022 03:39 PM IST
सार

सपा विधायक पल्लवी पटेल ने अपने पिता की जयंती मनाने के लिए सभागार न मिलने पर प्रेस कांफ्रेंस की और सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Pallavi Patel says government is not giving place to celebrate birth anniversary of Sonelal Patel.
पल्लवी पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस कर नाराजगी जाहिर की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल व उनकी मां कृष्णा पटेल को लखनऊ में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह अपने समर्थकों के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जा रही थीं। जहां उनकी बड़ी बहन व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पिता डॉ सोनेलाल पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच टकराव रोकने के लिए ये निर्णय लिया है। इसके पहले एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा था कि स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जयंती और परिनिर्वाण उनके समर्थक बड़े पैमाने पर मनाते हैं। इस बार भी राजधानी लखनऊ में कार्यक्रम तय था। ऐसे में जिस सभागार के लिए हमने अनुमति ली थी उसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद हम लोग विश्वेश्वरैया गए वहां पर भी निरस्त कर दी गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के हॉल के लिए आवेदन किया उसका आवेदन भी निरस्त कर दिया गया। हमने इस पर कमिश्नर ऑफ पुलिस तक से बातचीत करने का प्रयास किया और यह जानने का प्रयास किया कि हमारी एक नहीं तीन तीन जगह इस कार्यक्रम के लिए निरस्त की जा रही हैं तो इसका आधार क्या है। हमें जवाब मिला कि ऊपर से प्रेशर है। ये बातें पल्लवी पटेल ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर कही। वह अपनी पार्टी अपना दल (कमेरावादी) के साथ अपने पिता की जयंती मनाना चाहती थीं लेकिन उन्हें सभागार के लिए अनुमति देकर निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


पल्लवी पटेल ने कहा कि मैं आपके माध्यम से यह कहना चाहती हूं कि हम सरकार के विरोध में कोई आंदोलन करने नहीं जा रहे हैं ना ही कोई धरना करने आए हैं। हम यहां पर डॉक्टर सोनेलाल पटेल जिनकी विचारधारा के हम फॉलोअर हैं उनकी जयंती मनाने आए हैं। जिसके लिए आज पूरे भारत से हमारे गणमान्य अतिथि यहां पहुंचे हैं।


शरद यादव जी स्वास्थ्य कारणों से यहां नहीं आ सके हैं। उनकी बेटी यहां पर मौजूद है। महान दल के केशव देव मौर्य मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आखिर हमारा अपराध क्या है कि हम कोई भी सभागार बुक करना चाहते हैं तो अनुमति नहीं दी जाती है।

उन्होंने कहा कि क्या मेरा अपराध यही है कि मैंने आपकी पार्टी (भाजपा) के नेता को चुनाव में हराया है तो मुझे बताया जाए कि आखिर कौन है जो पहले अनुमति देता है और फिर निरस्त कर देता है। उन्होंने कहा कि मैं भी उत्तर प्रदेश की जनता में शामिल हूं। मेरे साथ अन्याय हो रहा है। मेरे समर्थकों के साथ अन्याय हो रहा है। मुझे मुख्यमंत्री योगी से इसका जवाब चाहिए। इस मौके पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, केशव देव मौर्य और शरद यादव की बेटी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed