फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pakistani flag on tanga, in police station changed with indian flag

तांगे पर लगाया पाकिस्तानी झंडा, थाने में हो गया तिरंगा

Thu, 26 Aug 2021 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
pakistani flag on tanga, in police station changed with indian flag
लखनऊ। हाल के दिनों में राजधानी के काकोरी, मड़ियांव, हसनगंज व वजीरगंज इलाके से आतंकी संगठनों के सदस्य पकड़े गए थे। वहीं अलीगंज पुलिस ने मंदिर व आरएसएस कार्यालय उड़ाने की धमकी देने वाले को भी दबोचा था। इसके बाद पुलिस अलर्ट पर थी। इसी बीच बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर पुलिस हरकत में आ गई। रायबरेली रोड के तेलीबाग के लोहे की दुकान के बाहर एक तांगे वाला नूर आलम व उसका साथी नारे लगा रहा था। तांगे पर पाकिस्तान का झंडा लगा था। पुलिस ने उसे थाने बुलाया। वह तांगा लेकर पहुंचा तो पुलिस के सामने उसके सुर बदल गए। नूर आलम में माफी मांगी और पाकिस्तान का झंडा मिटाकर वहां तिरंगा लगा दिया। इसके बाद उसने तिरंगे को सलामी दी और फिर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए घर चला गया।
विज्ञापन

थाने पहुंच बदले सुर, तिरंगा लगा दी सलामी, कहा- हिंदुस्तान जिंदाबाद
पुलिस के मुताबिक, वीडियो तीन से चार दिन पुराना है। तेलीबाग सर्पोटगंज स्थित ओरिएंटल स्टील फर्म में तांगा चालक नूर आलम माल ढुलाई का काम करता है। चालक ने बताया कि वह राजीवनगर घुसियाना का रहने वाला है। वीडियो बना रहे युवक को नूर आलम ने बताया कि वह 20-22 साल से तांगा चला रहा है, तब से उसमें झंडे बने हैं। पाकिस्तान का झंडा लगाने को लेकर उस युवक की बातचीत के दौरान नूर आलम और उसके साथी रशीद से काफी कहासुनी भी हो गई। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई आनंद प्रकाश शुक्ल के मुताबिक, अधिकारियों के आदेश पर वायरल वीडियो में दिखने वाले तांगा चालक को थाने बुलाया गया था। उससे पूछताछ की गई तो वह माफी मांगने लगा। कहा कि दोबारा इस तरह की गलती नहीं करेगा। पुलिस ने चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया। इसी बीच तांगा चालक ने तांगे पर बने पाकिस्तान के दो झंडों पर पेंट लगा दिया। वापस जाते समय तिरंगा खरीदा और तांगे पर लगाया। इसके बाद तिरंगे को सलामी दी और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता हुआ वापस घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed