{"_id":"64a1425c9d79882642025dfb","slug":"padmshree-kalimullah-discovered-a-unique-quality-of-mango-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दशहरी को टक्कर देगा दशहरी कलीम, 16 साल में तैयार किए जाने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दशहरी को टक्कर देगा दशहरी कलीम, 16 साल में तैयार किए जाने का किया दावा
Sun, 02 Jul 2023 02:54 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:54 PM IST
सार
मैंगों मैन पद्मश्री कलीमुल्लाह ने दशहरी आम की एक नई किस्म ईजाद की है। उनका दावा है कि यह दशहरी की तुलना में कहीं ज्यादा स्वादिष्ट और टिकाऊ है।
विज्ञापन
नई किस्म की दशहरी कलीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पद्मश्री कलीमुल्लाह ने दशहरी की नई किस्म दशहरी कलीम ईजाद की है। आकार में दशहरी जैसा दिखने वाला ये आम पकने पर हरा और लाल रंग का हो जाता है। हालांकि शुरुआत में ये हल्का गुलाबीपन लिए होता है। कलीमुल्लाह का दावा है कि इसे तैयार करने में उन्हें 16 साल का समय लगा है। साथ ही ये दशहरी की तुलना में कहीं ज्यादा स्वादिष्ट और टिकाऊ है।
विज्ञापन
कलीमुल्लाह के मुताबिक, दशहरी आम का वजूद खतरे में है। नकली दवाइयों, मौसम की मार इसे खत्म कर रही है। ऐसे में जरूरी हो गया था कि हम ऐसी प्रजाति ईजाद करें, जिसे उसके रंगरूप और आकार के कारण देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हाथोंहाथ लिया जाए। बस इसी सोच के साथ इस पर काम किया और तैयार हो गई दशहरी कलीम। आगामी पांच सालों में इसका भरपूर उत्पादन संभव है। कलीमुल्लाह का दावा है कि इस आम की गुठली गूदे से अलग नहीं होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें -यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करेगी सुभासपा, बैठक में नेताओं ने कहा- सबसे लिए एक कानून जरूरी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 52,699 सिपाहियों की भर्ती: आयु सीमा में रियायत मिलने की उम्मीद नहीं, सोशल मीडिया पर हो रही थी मांग
मैंगों मैन का सफर
एश्वर्या, मोदी समेत कई बड़े नाम वाली प्रजातियों को ईजाद करने वाले पद्मश्री कलीमुल्लाह एक ही पेड़ पर 300 से ज्यादा प्रजातियां उगाकर पूरे भारत में मैंगो मैन के नाम से मशहूर हो गए थे। जिन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।