{"_id":"654faf91e9d4a87b5f03d258","slug":"padmavat-express-arrived-late-raebareli-news-c-101-1-slko1034-6701-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साढ़े पांच घंटे विलंब से पहुंची पद्मावत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साढ़े पांच घंटे विलंब से पहुंची पद्मावत एक्सप्रेस
Sat, 11 Nov 2023 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। दीपावली पर घर लौटने को शनिवार को ट्रेनों की लेटलतीफी ने परेशान किया। घंटों विलंब से पहुंचीं खचाखच भरी ट्रेनों में लोगों को सवार होने के लिए जूझना पड़ा।
पद्मावत एक्सप्रेस शनिवार को साढ़े पांच घंटे विलंब से पहुंची। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे, जनता मेल पौने दो घंटे और अर्चना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से आई। आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक घंटा और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल पौन घंटा की देरी से पहुंचीं। चंडीगढ़ से आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, शुक्रवार रात काशी विश्वनाथ सवा घंटा, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे और आनंद विहार से जयनगर जाने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी सवा घंटे विलंब से आई।