{"_id":"674b61779ad52c0561048134","slug":"padmavat-bareilly-express-late-by-three-and-a-quarter-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1034-123412-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पद्मावत, बरेली एक्सप्रेस पौने तीन घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पद्मावत, बरेली एक्सप्रेस पौने तीन घंटे लेट
Sun, 01 Dec 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी में कोई सुधार नहीं हो रहा है, बल्कि दिनोंदिन लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। दूसरे जिलों में कोहरा पड़ने की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित हैं।
शनिवार को दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और प्रयागराज से बरेली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पौने तीन घंटे विलंब से आई। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल डेढ़ घंटे, आगरा से कोलकाता जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे देर से पहुंची।
पटना से जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल आधे घंटे देर से आई।
विज्ञापन
शुक्रवार रात बनारस से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन साढ़े तीन घंटे देर से पहुंची। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे और नई दिल्ली से बनारस लौटने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने पांच घंटे विलंब से आई।
प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर दो घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस व जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर एक घंटे और वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट हुई हैं। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ने के कारण लेटलतीफी बढ़ी है।