लखनऊ। जश्न ए अदब के अंतर्गत आयोजित कल्चरल कारवां के दूसरे दिन सोमवार को बैंतबाजी और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल में रंग भरा। बैंतबाजी प्रतियोगिता से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें आठ टीमों ने भाग लिया।
कड़े मुकाबले के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम गालिब विजेता रही। इसके बाद ‘ए डिस्कशन ऑन नॉवेल’ के तहत राष्ट्रहित सर्वोपरि विषय पर चर्चा की गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पद्मश्री पं. रोनू मजूमदार ने बांसुरी वादन किया। पद्मभूषण पं. साजन मिश्रा और स्वरांश मिश्रा ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा के हास्य व्यंग्य ने दर्शकों को खूब हंसाया। ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पद्मभूषण पं विश्व मोहन भट्ट की मोहन वीणा प्रस्तुति दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण थी।

पद्मश्री पं. रोनू मजूमदार के बांसुरी वादन ने मोहा

पद्मश्री पं. रोनू मजूमदार के बांसुरी वादन ने मोहा

पद्मश्री पं. रोनू मजूमदार के बांसुरी वादन ने मोहा

पद्मश्री पं. रोनू मजूमदार के बांसुरी वादन ने मोहा