{"_id":"c3d3bb7999da8a9669d967c921c1d26f","slug":"pac-will-cost-rs-175-crore-at-the-apartment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के लिए अपार्टमेंट पर खर्च होंगे 175 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी के लिए अपार्टमेंट पर खर्च होंगे 175 करोड़
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Jun 2014 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 वीं वाहिनी पीएसी सरोजनी नगर परिसर में जवानों के लिए बनाए जाने वाले अपार्टमेंट और बैरकों के निर्माण पर लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन करीब 175 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन
इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अपार्टमेंट की डिजाइन पर गृह विभाग की मुहर लगते ही एलएमआरसी यह धन लखनऊ विकास प्राधिकरण को जारी कर देगा।
इसके बाद में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
पीएसी के लिए जिस अपार्टमेंट का निर्माण एलएमआरसी को एलडीए से कराना है, उसको लेकर बहुत जल्द ही पीएसी और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग होगी।
एलएमआरसी के अधिकारी इसमें अपार्टमेंट का डिजाइन पेश करेंगे।
इस डिजाइन में कुछ बदलाव अगर गृह विभाग द्वारा सुझाए गए तो उसे किया जाएगा, वरना इसी डिजाइन को फाइनल कर दिया जाएगा।
फाइनल ड्राफ्ट अनुमोदित होते ही इसे एलडीए को देकर 32 वीं वाहिनी पीएसी में अपार्टमेंट निर्माण का टेंडर कर दिया जाएगा।
एलएमआरसी सूत्रों के मुताबिक इसके लिए एलएमआरसी ने करीब 175 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। अपार्टमेंट सात मंजिला होगा।
वहीं यहां डिपो बनाने के लिए पीएसी जवानों के आवास, बैरक और एस्टोटर्फ स्टेडियम को ध्वस्त किया जाएगा।