{"_id":"5bd58d79bdec2269a207831b","slug":"pac-constable-cutting-grain-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के जवान काट रहे अधिकारी के खेतों में धान, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी के जवान काट रहे अधिकारी के खेतों में धान, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 28 Oct 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
धान काटते पीएसी के जवान
दसवीं वाहिनी पीएसी के परिसर के खेतों में पीएसी जवानों द्वारा धान काटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में सीओ, हेड व आईपीएस अफसर पर धान कटवाने का आरोप लगाते हुए ज्यादा से ज्यादा वीडियो शेयर करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
इस प्रकरण पर सेनानायक राजेश कृष्ण का कहना है कि पीएसी परिसर में प्रत्येक रविवार को वह स्वयं फावड़ा लेकर श्रमदान करते है। इसमें स्वेच्छा से अधिकांश जवान भी शामिल होते है। किसी से कोई भी काम जबरन नहीं कराया जाता है। वीडियो वायरल करने में किसी सिपाही की शरारत है। इसकी जांच कराई जा रही है जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया पर दसवीं वाहिनी पीएसी में धान की फसल काटने का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कहा गया कि धान काटने वाले यह सभी पीएसी के जवान है। सीओ साहब और हेड साहब खड़े होकर धान कटवा रहे है।
विज्ञापन
यहां के आईपीएस अफसर जवानों से इसी तरह काम लेते है। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के साथ यह लिखकर शेयर किया जा रहा है कि 10 वीं बटालियन पीएसी बारांबकी में आज भी 1861 के पुलिस एक्ट के तहत जवानों का शोषण किया जा रहा है और आला अधिकारी सिपाहियों से खेतों में खड़ा धान कटवा रहे हैं।
Trending Videos
पीएसी परिसर में बने खेतों का है वीडियो
जिस वीडियो में सिपाही धान काट रहे है वह पीएसी परिसर में बने खेतों का है। सूत्रों की माने तो यहां पर काफी अच्छी खेती होती है और इस समय धान की फसल तैयार है इसे तैयार करवाने के लिए ही जवानों से धान कटवाया जा रहा है। हालांकि अधिकारी सभी आरोपों को नकार रहे है। भले ही एक जवान ने यह वीडियो वायरल किया हो लेकिन इसमें पीएसी के तमाम जवानों का दर्द बयां किया जा रहा है।