{"_id":"b76114bb4e1185c0d48f08e19060e6b4","slug":"paan-kisaan-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान किसान यूनियन ने मांगी भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान किसान यूनियन ने मांगी भागीदारी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 04 Aug 2013 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पान किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव छोटेलाल चौरसिया ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने समाज को पार्टी संगठन के साथ-साथ विधानसभा, लोकसभा, नगर निगम व नगर पंचायतों के चुनाव में प्रतिनिधित्व देने की मांग की है।
उन्होंने मिस्त्री को बताया कि देश में चौरसिया समाज के करीब तीन करोड़ लोग हैं।
इनका मुख्य पेशा पान है। प्रदेश में इस समाज की आबादी करीब 40 लाख है और 35 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां पर इस जाति के वोटरों की संख्या 38 हजार से 1.40 लाख तक है।
विज्ञापन
पूरे देश में समाज से केवल दो विधायक हैं। ऐसे में समाज को प्रदेश, मंडल व जिला स्तर पर पार्टी संगठन में स्थान दिया जाए।