फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   P L punia filed nomination for Rajya Sabha.

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी पुनिया भी हैं धन कुबेर

Sat, 08 Nov 2014 02:52 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Nov 2014 02:52 AM IST
विज्ञापन
P L punia filed nomination for Rajya Sabha.

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पीएल पुनिया ने शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा। उनका पर्चा भरवाने के लिए प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी भी मौजूद थे। इससे साफ हो गया है कि चुनाव होने की स्थिति में पुनिया को सपा विधायकों का समर्थन मिल जाएगा।

विज्ञापन


बाराबंकी से सांसद रहे पीएल पुनिया इस बार लोकसभा चुनाव हार गए थे। हालांकि वे इस समय राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष हैं। कांग्रेस ने उन्हें ही राज्यसभा का टिकट दिया है। पुनिया शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे नामांकन पत्र भरने के लिए विधानसभा के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, विधान परिषद दल के नेता नसीब पठान के अलावा कई विधायक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनिया ने कहा कि सोनिया व राहुल गांधी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरे उतरेंगे। पार्टी में उनकी उम्मीदवारी का विरोध होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं है। कांग्रेस के सभी विधायकों का सहयोग उनके साथ है। इसके अलावा अन्य दल भी उनका समर्थन कर रहे हैं।

ये है पुनिया की सम्पत्ति

P L punia filed nomination for Rajya Sabha.

पीएल पुनिया दो करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पांच बैंक खातों में ही 46.45 लाख रुपये हैं। जबकि उनकी पत्नी इंदिरा पुनिया के पास दो बैंक खातों में 19.62 लाख रुपये हैं। उनके पुत्र तनुज के खाते में भी 10 लाख रुपये से अधिक पैसा है। पुनिया के पास कुल चल संपत्ति 54.40 लाख रुपये की है।

शुक्रवार को पुनिया ने नामांकन के दौरान जो शपथ पत्र दाखिल किया उसमें पुनिया की पत्नी के पास 1.163 किलोग्राम सोने के जेवर हैं। इसकी बाजार में कीमत 23.50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी तरह आठ किलो चांदी भी उनके पास है। इसकी कीमत 2.25 लाख रुपये दर्शायी गई है। कुल मिलाकर पुनिया की पत्नी के पास भी 47.97 लाख रुपये की चल संपत्ति है।

कांग्रेस प्रत्याशी के पास जमीन व प्लॉट भी खूब हैं। पुनिया के पास 50 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास 55 लाख रुपये की संपत्ति शपथ पत्र में दिखाई गई है। पुनिया के पास एक इनोवा व एक स्कार्पियो गाड़ी है।

विरोध करने वाले विधायक बने प्रस्तावक

P L punia filed nomination for Rajya Sabha.

पुनिया को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करने वाले बांदा के कांग्रेसी विधायक विवेक सिंह अचानक पलट गए। उन्होंने एक दिन पहले ही पुनिया से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की बात कही थी। शुक्रवार को विवेक खुद पुनिया के नामांकन में प्रस्तावक बन गए। हालांकि नामांकन के दौरान वे मौजूद नहीं थे।

चुनाव हुआ तो पुनिया को सपा देगी समर्थन: अंबिका

प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि चुनाव हुआ तो पुनिया को सपा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा, सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली में नेताजी के नेतृत्व में समान विचारधारा वाले दल एकत्र हुए थे।

उसी कड़ी में ही पुनिया के नामांकन में मैं खुद उपस्थित हुआ हूं। सपा पुनिया के साथ है। यदि चुनाव हुआ तो सपा इनके समर्थन में मतदान भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed