{"_id":"5f44af368ebc3e3cb6541519","slug":"oxygen-supply-company-pushpa-sales-blacklisted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली कंपनी पुष्पा सेल्स ब्लैक लिस्ट, आरोपों की हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली कंपनी पुष्पा सेल्स ब्लैक लिस्ट, आरोपों की हुई पुष्टि
Tue, 25 Aug 2020 11:57 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन आपूर्ति और लखनऊ स्थित केजीएमयू में मेडिकल गैस पाइपलाइन प्रणाली में अनियमितता बरतने के आरोपी कंपनी पुष्पा सेल्स को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर सभी विभागों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 के अनु सचिव एसपी सिंह की ओर से जारी आरोप पत्र में कहा गया है कि पुष्पा सेल्स पर केजीएमयू लखनऊ के शताब्दी फेज टू में कराए गए मेडिकल गैस पाइपलाइन के कार्यों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही बरती गई है। वहां अधोमानक और निर्धारित क्षमता से कम के उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह पुष्पा सेल्स ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया था। इससे वहां ऑक्सीजन गैस आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस मामले में पुष्पा सेल्स पर लगा आरोप आंशिक रूप से सही पाया गया है।
विज्ञापन