फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   oxygen express departed to bokaro from lucknow

ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो रवाना, राजधानी में जल्द दूर होगा संकट

Thu, 22 Apr 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
oxygen express departed to bokaro from lucknow
लखनऊ। ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए लखनऊ जंक्शन से बुधवार रात ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो रवाना की गई। इसमें सेना के युद्धक टैंक ले जाने वाले लो फ्लोर रैक का इस्तेमाल किया गया है। बुधवार को खाली रैक दौड़ाकर ट्रायल भी लिया गया। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बोकारो से लिक्विड ऑक्सीजन लोड करने के लिए लखनऊ से ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो भेजी जा रही है।
विज्ञापन

राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन के संकट से निपटने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को प्रदेश सरकार की ओर से जिलों से खाली ऑक्सीजन टैंकरों को लाकर चारबाग स्टेशन के कैब-वे से सटी साइडिंग पर लोड किया गया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी व डीआरएम संजय त्रिपाठी मौके पर मौजूद रहे। डीआरएम ने बताया कि पहला रैक रात 10 बजे बोकारो रवाना किया गया। इससे पहले लखनऊ से उतरेटिया के बीच ट्रायल किया गया, जिससे रैक ले जाते समय दिक्कत न हो। एक रैक में सात ऑक्सीजन टैंकर भेजे गए। ऑक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ से बोकारो की 805 किमी की दूरी 16 घंटे में पूरी कर लेगी।
विज्ञापन

यहां से मंगाए सेना के रैक
ऑक्सीजन एक्सप्रेस में जिन लो फ्लोर रैक का इस्तेमाल किया जा रहा है, उन्हें पंजाब के खंदारीकला, भटिंडा व यूपी के बबीना बेस से मंगवाया गया है। इन्हें बीबीसीएम और एनबीडब्लूटी रैक कहते हैं। तीन और रैक सेना से मांगे गए हैं, जो जल्द लखनऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर
डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि सड़क मार्ग से लखनऊ से बोकारो जाने पर 30 से 36 घंटे लगते हैं, लेकिन ट्रेन में 16 घंटे से भी कम लगेगा। खाली टैंकर ले जाने में सावधानी बरतनी होती है, इसलिए ट्रायल किया गया। रैक के ब्रेक सिस्टम को देखते हुए गति 50 से 55 किमी प्रतिघंटा ही रखी जाएगी। हालांकि, जब ऑक्सीजन एक्सप्रेस लौटेगी तो रफ्तार 5 से 15 किमी तक बढ़ाई जा सकती है। पूरे रूट को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed