{"_id":"60999cf58ebc3ec0be01f2fa","slug":"oxygen-concentrater-and-cylinder-black-marketing-in-lucknow-lucknow-news-lko577627795","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ सेंटर का मालिक कर रहा था ऑक्सीजन कन्संट्रेटर व सिलेंडर की कालाबाजारी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ सेंटर का मालिक कर रहा था ऑक्सीजन कन्संट्रेटर व सिलेंडर की कालाबाजारी, गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। डीसीपी मध्य की सर्विलांस टीम व हुसैनगंज पुलिस ने सोमवार को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर व सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। यह गिरोह पीजीआई रोड पर स्थित मैट्रिक हेल्थ केयर सेंटर का मालिक चला रहा था। उसे गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 18 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, तीन सिलेंडर, 2,40,000 नकदी व एक लग्जरी कार बरामद की। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक डीसीपी मध्य से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर व सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायत की थी। उन्होंने पीजीआई रोड स्थित मैट्रिक हेल्थ केयर सेंटर के संचालक सुभाष चंद्रा पर आरोप लगाते हुए उसका नंबर भी दिया। डीसीपी के निर्देश पर सर्विलांस प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो कई जानकारियां मिलीं। इसके बाद डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा के निर्देश पर हुसैनगंज इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट व सर्विलांस प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पुराना किला इलाके से आरोपी सुभाष चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर स्थित नारायण गांव का निवासी है और पिछले कई दिनों से लखनऊ में मैट्रिक केयर सेंटर चला रहा था।
35,000 सिक्योरिटी मनी, 40, 000 एक सप्ताह का किराया
एडीसीपी मध्य के मुताबिक सुभाष चंद्रा जरूरतमंदों को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराने के एवज में 35,000 सिक्योरिटी मनी जमा कराता था और एक सप्ताह के लिए 30 से 40 हजार रुपये किराया वसूलता था। एडीसीपी के मुताबिक एक कन्संट्रेटर की कीमत बाजार में 35 से 45 हजार रुपये है। आरोपी ऑक्सीजन सिलेंडर की भी कालाबाजारी करता था। वह एक सिलेंडर 35,000 में बेचता था। कालाबाजारी का पर्दाफाश करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने 20,000 रुपये का पुरस्कार दिया है।