फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Owaisi will come to Uttar Pradesh tomorrow.

अखिलेश यादव के गढ़ से चुनावी अभियान शुरू करेंगे ओवैसी, मंगलवार को आएंगे वाराणसी

Mon, 11 Jan 2021 04:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Jan 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Owaisi will come to Uttar Pradesh tomorrow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala

बिहार के सीमांचल में पांच विधानसभा सीट जीतने से उत्साहित एआईएमआईएम सुप्रीमो असुद्दीन ओवैसी पूर्वांचल से चुनावी अभियान शुरू करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ उनके निशाने पर रहेगा। ओवैसी 12 जनवरी को वाराणसी आएंगे। वह सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ आजमगढ़, मऊ, वाराणसी व जौनपुर जिलों में सियासी संभावनाएं तलाशेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने यूपी विधानसभा का चुनाव छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ने का एलान किया है। वह लखनऊ आकर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से मिल चुके हैं। ओवैसी व राजभर ने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव अन्य छोटे दलों को साथ लेकर लड़ने की घोषणा की है। राजभर ने छोटे दलों का भागीदारी संकल्प मोर्चा बना रखा है। इसी की छतरी के नीचे अन्य नेताओं व दलों को जोड़ने की तैयारी चल रही है। ओमप्रकाश राजभर इस सिलसिले में प्रसपा (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से भी कई बार मिल चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी कार्यक्रम तय नहीं है लेकिन ऐसे संकेत हैं कि ओवैसी भी शिवपाल से मुलाकात कर सकते हैं।  ओवैसी 12 जनवरी को वाराणसी आ रहे हैं। राजभर उन्हें पूर्वांचल के कुछ जिलों का दौरा कराएंगे। उनकी योजना पिछड़ों व मुस्लिमों की एकजुटता से राजनीतिक ताकत बनने की है। ओवैसी व राजभर आजमगढ़ के साथ ही मई व जौनपुर भी जाएंगे। वह वाराणसी में भी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजभर से मिले चंद्रशेखर, मोर्चा में हो सकते हैं शामिल

भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने शनिवार को राजधानी में सुभासपा अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिलकर राजनीतिक हालात पर मंत्रणा की। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चंद्रशेखर, भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल हो सकते हैं।

राजभर ने बताया कि चंद्रशेखर ने भागीदारी मोर्चा में शामिल होने पर सहमति जताई है। वहीं, चंद्रशेखर ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार में दलित व पिछड़े उपेक्षित हैं। उन्हीं के मुद्दों पर राजभर से वार्ता हुई।

चर्चा हुई है कि पूर्वांचल में दलितों, वंचितों, पिछड़ों को कैसे जोड़ा जाए। आने वाले दिनों में पूर्वांचल का दौरा करेंगे। न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाएंगे। अभी एक-दो दौर की वार्ता और होगी। उसके बाद एक मंच पर आने का एलान किया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed