यूपी में मुसलमानों की हालत दलितों से बदतर: ओवैसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने डॉ. अंबेडकर को जवाहरलाल नेहरू से बड़ा नेता बताते हुए कहा कि आज उन्हीं की बदौलत देश सेक्युलर है।
सूबे की समाजवादी सरकार में मुसलमानों की हालत दलितों से भी गई गुजरी है। 18 फीसदी मुसलमान आबादी होने के बावजूद वे न केवल पिछड़े हैं बल्कि गरीबी के कारण सबसे ज्यादा बच्चे मुसलमानों के ही मरते हैं। सरकारी नौकरियों में तीन फीसदी भागीदारी भी मुसलमानों की नहीं है।
ओवैसी रविवार को सोहावल के आरडी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
2017 चुनाव के लिए दिया साफ संदेश
अपने संबोधन से उन्होंने साफ कर दिया कि सूबे की चुनावी सियासत में उन्होंने जिस दलित-मुस्लिम समीकरण के कंधों पर सवार हो दाखिल हुए हैं उसे वे 2017 के विधानसभा चुनाव तक और धारदार बनाएंगे।
अपनी इस मंशा को विस्तार देते हुए उन्होंने कहा कि दलित-मुस्लिम गठजोड़ ही डॉ. अंबेडकर की सोच को साकार कर सकता है। अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज अपनी बेहतरी के लिए उनके दल के झंडे तले सत्ता तक पहुंचे।
उन्होंने समाजवादी सरकार व सपा मुखिया मुलायम सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश में दंगों के दौरान मुस्लिम औरतों पर हुए जुल्म समाजवादी सरकार की कलई खोलने के लिए काफी हैं।