फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Owaisi said: We are ready for alliance with SP, demand answers from them, those who took votes of Muslims did nothing for them

ओवैसी ने कहा : हम सपा से गठबंधन को तैयार, उनसे मांगें जवाब, मुसलमानों का वोट लेने वालों ने उनके लिए कुछ नहीं किया

Wed, 08 Sep 2021 11:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Sep 2021 11:05 AM IST
सार

बाहुबली माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अपने परिवार सहित मंगलवार को लखनऊ में एआईएमआईएम में शामिल हुईं। अतीक के परिवार का पार्टी में स्वागत करते हुए ओवैसी ने कहा कि भाजपा के 38 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मुकदमे हैं। 116 एमपी का भी यही रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Owaisi said: We are ready for alliance with SP, demand answers from them, those who took votes of Muslims did nothing for them
असदु्द्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई

विस्तार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह सपा से एलायंस के लिए तैयार हैं। मीडियो को यह सवाल उनसे (सपा नेता से) पूछना चाहिए कि वह तैयार हैं कि नहीं। सपा-बसपा हमको अछूत मानती हैं तो इस पर हमें कोई एतराज नहीं। साथ ही सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सवाल पर कहा कि हम उनके साथ हैं। जल्द ही उनसे दोबारा मुलाकात होगी।

विज्ञापन


बाहुबली माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अपने परिवार सहित मंगलवार को लखनऊ में एआईएमआईएम में शामिल हुईं। अतीक के परिवार का पार्टी में स्वागत करते हुए ओवैसी ने कहा कि भाजपा के 38 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मुकदमे हैं। 116 एमपी का भी यही रिकॉर्ड है। यहां तक कि उनके सहयोगी जदयू के 81 फीसदी लोगों पर आपराधिक मामले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अपने पर लगे केस को वापस लेते है। जिस नेता का नाम प्रज्ञा (प्रज्ञा ठाकुर) या कपिल (कपिल मिश्रा) होगा, वह लोकप्रिय नेता होगा। लेकिन, जिसका नाम अतीक और मुख्तार होगा वह बाहुबली होगा। अभी तक किसी भी केस में अतीक पर जुर्म साबित नहीं हुआ है। मुजफ्फरनगर दंगे से संबंधित 77 केसों को राज्य सरकार ने वापस ले लिया है।
विज्ञापन


सपा-बसपा पर साधा निशाना
ओवैसी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश की जनता के बीच जाएंगे। यहां के 19 प्रतिशत मुसलमानों ने जिनको गद्दी पर बैठाया, उन्होंने सत्ता में आने पर उनके लिए कुछ नहीं किया। संसद में सीएए का बिल हमने फाड़ा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने तो ऐसा कुछ भी नहीं किया। मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान 50000 लोग बेघर हुए, उस समय सपा के मुस्लिम नेताओं को उनकी याद क्यों नहीं आई। कक्षा- 5 से 10 के बीच 60 फीसदी मुस्लिम बच्चे स्कूल छोड़ देते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बघेल और अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया है, तो इसके पीछे उनकी जाति के ही वोट हैं। लेकिन, जब मुसलमानों की बात की जाती है, तो कहते हैं कि इससे सांप्रदायिकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुओं को भी देंगे टिकट
ओवैसी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।  हमारी प्राथमिकता बीजेपी को हराना है। हम हिंदुओं को भी बराबर टिकट देंगे। ओबीसी और दलित समाज के लोग हमारे भाई हैं। जातिगत जनगणना होनी चाहिए। आरक्षण 50 फीसदी की सीमा से ज्यादा होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हम अब भारत के संविधान को न मानकर  डीएनए को मानें, यह नौबत नहीं आनी चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोग इतिहास में बहुत कमजोर होते हैं।


इस बार जीतेगा यूपी का मुसलमान
केवल मुसलमानों के सहारे आप क्यों जीतना चाहते हैं? इस सवाल पर ओवैसी ने कहा कि बिहार में हमने 20 सीटों पर लड़े और 5 जीते। 9 सीटों पर महागठबंधन जीता था। इस बार यहां भी उत्तर प्रदेश का मुसलमान जीतेगा। उन्होंने यूपी में अपने संगठन के मजबूत होने का दावा भी किया। ओवैसी ने कहा कि अफगानिस्तान में जो बदलाव हुए हैं, वो भारत के हिसाब से ठीक नहीं हैं। इससे पाकिस्तान को फायदा होगा। शाइस्ता परवीन ने कहा कि ओवैसी दलित और मुसलमान के बीच अच्छा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed