फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   over rating in lemon

कोरोना के चलते विटामिन सी की बढ़ी जरूरत ने बढ़ाए नींबू के भाव, 200 रुपये किलो पहुंचा

Tue, 20 Apr 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
over rating in lemon
लखनऊ। कोरोना काल में विटामिन सी के सेवन पर जोर दिया जा रहा है। नींबू इसका प्राकृतिक स्रोत है। लोगों की जरूरत का फायदा उठाते हुए फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने मनमाने दाम वसूलने शुरू कर दिए हैं। वहीं कई इलाकों में सब्जी विक्रेताओं ने तो नींबू लाना ही बंद कर दिया है। बीते 20 दिनों से नींबू का दाम 40 से 45 रुपये पाव बना हुआ था। सोमवार को अचानक इसमें पांच रुपये की बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन

निशातगंज, नरही, भूतनाथ, गोमतीनगर सब्जी मंडी में सोमवार को नींबू 200 रुपये किलो बिका, जबकि आलमबाग की मौनी बाबा सब्जी मंडी में 150 रुपये और राजाजीपुरम में 180 रुपये किलो बिका। निशातगंज के सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि नींबू आ ही नहीं रहा, इसलिए महंगा बिक रहा है। राजाजीपुरम के सब्जी विक्रेता रोहित कहते हैं कि दाम एकाएक आसमान छूने लगे हैं। भूतनाथ के सब्जी विक्रेता अब्दुल राईनी का कहना है कि कई बार व्यवहार में सस्ता देना पड़ता है या फिर महंगा लोग लेना ही नहीं चाहते। इसलिए आजकल नींबू ला ही नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

घटी आवक, पर जल्द कम होंगे दाम
फल-सब्जी मंडी दुबग्गा के अध्यक्ष लाला यादव का कहना है कि शहर में पांच-छह ही बढ़े आढ़ती हैं, जो नींबू का कारोबार करते हैं। तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश से नींबू आता है। फिलहाल 5-6 ट्रक के बजाय दो से तीन ट्रक ही आ पा रहा है। दरअसल नई फसल का समय है, इस दौरान नींबू कम आता है। इस बार मांग सामान्य दिनों से ज्यादा है, इसलिए इसकी कमी दिखाई दे रही है। हालांकि, थोक मंडी में दाम 600 रुपये पसेरी ही है। कोरोना में विटामिन सी खाने की सलाह डाक्टर देते हैं, इसलिए लोग नींबू ज्यादा से ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed